भारत की इस गुफा में पाई गईं डाइनासौर की हड्डियां

0
317

Krem Puri Cave: इस गुफा में चले गए तो बाहर आना हो सकता है मुश्किल

Krem Puri Cave: भारत में अनगिनत गुफाएं मौजूद हैं इन्हीं गुफाओं में से एक गुफा ऐसी है जो किसी भूलभुलैया से कम नहीं है, इस गुफा (Krem Puri Cave) में घुसना तो आसान है लेकिन यहां से निकलना बेहगद मुश्किल है। साथ ही इस गुफा के अंदर से समुद्री डाइनासौर और शार्क के दांत और हड्डी भी मिले हैं।

रहस्यों से भरी ये गुफा 24 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी है जो पूरे विश्व में सबसे लंबी रेतीले पत्थरों की गुफा है। ये गुफा मेघालय के मासिनराम में स्थित है जिसका नाम है क्रेम पुरी (Krem Puri Cave). इस गुफा की खोज वर्ष 2016 में की गई थी और इसकी खोज की थी मेघालय एडवेंचर एसोशिएसन द्वारा। इन खोजकर्ताओं की टीम में कुल 30 वैज्ञानिक शामिल थे जिनमें भूविज्ञानी थे, जीवविज्ञानी थे, पुरात्तवविद थे और जलविज्ञानी थे।

ये भी पढ़ें:
Angikuni Lake Village
इस गांव के लोगों को रातों रात आखिर कौन निगल गया?

इसके साथ ही इन 30 वैज्ञानिकों की टीम में इंग्लैंड, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, आयरलैंड, रोमानिया, इटली और नीदरलैंड के वैज्ञानिक शामिल थे।    

बीबीसी की एक रिपोर्ट में मुताबिक, गुफा के अंदर कई छोटे और लंबे गलियारों का एक चक्रव्यूह है जिसके कारण ये गुफा किसी भूलभुलैया से कम नहीं लगती है। इस गुफा (Krem Puri Cave) के अंदर शार्क के दांत और समुद्री डाइनासौर की हड्डियां मिली थीं। आपको बता दें कि ये जीव करीबन 6 करोड़ सालों से भी पहले समुद्र में पाए जाते थे।

ये भी पढ़ें:
Stonehenge England
क्या स्टोनहेंज को बनाने के पीछे है किसी एलियन का हाथ?

इसके साथ ही अगर आप इस गुफा (Krem Puri Cave) के अंदर जाएंगे तो आपको यहां मेंढक, विशाल हंटर मकड़िया, चमगादड़ और मछलियां देखने को मिलेंगी। वहीं इस गुफा (Krem Puri Cave) के अंदर के तापमान की बात की जाए तो ये हमेशा 15 से 17 डिग्री के बीच रहता है। आपको बता दें कि गुफा के अंदर का तापमान बाहर के तापमान से बिलकुल भी प्रभावित नहीं होता है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि इतनी लंबी गुफा (Krem Puri Cave) होने के बावजूद भी इस गुफा में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होती है, क्योंकि इस गुफा में छोटी छोटी दरारें हैं जिनसे हवा पास होती रहती है, इसी कारण इस गुफा में जाने वाले किसी भी व्यक्ति को ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होती है।

भारत की इस गुफा में पाई गईं डाइनासौर की हड्डियां

दुनिया की सबसे लंबी रेतीले पत्थरों की गुफा (Krem Puri Cave) को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटकों का ताता लगा रहता है और धीरे धीरे अब ये जगह लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक बन रही है।   

ये भी पढ़ें:
Chocolate hills
1260 एक जैसे पहाड़, क्या है राज़?

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com