गंगोत्री-यमुनोत्री में यात्रा के सभी रिकॉर्ड टूटे, इतने श्रद्धालु पहुंचे

0
872
GANGOTRI-YAMUNOTRI DHAM RECORD
GANGOTRI-YAMUNOTRI DHAM RECORD

DEVBHOOMI NEWS DESK: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बन गया है। यात्रा के शुरुआती 5 दिन में ही ढाई लाख से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच (GANGOTRI-YAMUNOTRI DHAM RECORD) चुके हैं। ये आँकड़ें बीते साल की मुकाबले करीब सवा लाख अधिक है। उत्तराखंड में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में भी यात्रा के शुरुआती दौर में ही तीर्थयात्रियों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गंगोत्री धाम में गंगा सप्तमी पर बड़ी संख्या में गंगोत्री में श्रद्धालु पहुंचे थे जिसके कारण मंदिर प्रशासन ने देर रात तक दर्शन कराए।

GANGOTRI-YAMUNOTRI DHAM RECORD
GANGOTRI-YAMUNOTRI DHAM RECORD

GANGOTRI-YAMUNOTRI DHAM RECORD: इतने श्रद्धालु पहुंचे 

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है। यमुनोत्री धाम में बीते मंगलवार को रिकॉर्ड संख्या में 15,630 श्रद्धालुओं का आगमन हुआ जबकि गंगोत्री धाम में 11,734 श्रद्धालु पहुँचे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सरकार ने यात्रियों की संख्या निर्धारित की है। केदारनाथ धाम में एक दिन में 18 हजार, बद्रीनाथ धाम में 20 हजार, यमुनोत्री धाम में 9 हजार और गंगोत्री धाम में 11 हजार श्रद्धालुओं की संख्या तय की गई है।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज