यहां समुद्र के नीचे बहता है खूबसूरत झरना

0
751
Underwater Waterfall
Underwater Waterfall

Underwater Waterfall: मॉरिशस का खूबसूरत झरना

Underwater Waterfall: दुनिया भर में ऐसे कई झरने हैं, जो लोगों को काफी आकर्षित करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी पानी के नीचे किसी झरने (Underwater Waterfall) को बहता देखा है? नहीं देखा तो आज हम आपको ये दुर्लभ और सुंदर नजारा दिखाएंगे और बताएंगे इस खूबसूरत से झरने के बारे में कुछ खास बातें। ये झरना मॉरीशस के समुद्र में दिखाई देता है, जिसका नजारा देखने लायक है। समुद्र के नीचे बहने वाला ये एक ऐसा झरना है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मॉरीशस, जहां बड़े ही अनोखे तरीके से पानी के नीचे झरना (Underwater Waterfall) बहता है, ये लगभग 8 मिलियन साल पहले से है। ये झरना (Underwater Waterfall) हिंद महासागर में बहता है, जिसका नजारा आपको ऊपर से देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:
Transparent Toilet in Japan
क्यों बनाए गए हैं ये ट्रांसपेरेंट पब्लिक टॉयलेट?

ये झरना (Underwater Waterfall) आपको समुद्र के किनारे से नहीं दिखाई देगा, इसे देखने के लिए आपको हेलीकॉप्टर का सहारा लेना होगा। अच्छी खबर ये है कि इस झरने को देखने के लिए यहां टूरिस्ट्स के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा भी है और साथ ही कई लोग इस झरने का ड्रोन शॉट भी लेते है।

वास्तव में ये झरना (Underwater Waterfall) एक ऑप्टिकल इल्यूजन यानी कि एक भ्रम है जो रेत और गाद के जमाव से बनता है जो ढ़लान से नीचे खिसकता है और फिर रसातल में गिर जाता है। आपको बता दें कि समुद्र तल पर रेत और गाद इस तरह से बहते हैं जिससे ऐसा लगता है कि मानों समुद्र में कोई झरना बह रहा हो।

वैज्ञानिक इस अंडर वॉटर वॉटरफॉल (Underwater Waterfall) को अंडरवॉटर कॉर्टेक्स कहकर बुलाते हैं। वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया है कि ये वॉटरफॉल तब बनता है जब समुद्र की रेत और द्वीप का सिल्ट पानी एक ही जगह पर आकर इक्कठा हो जाता है।

आपको बता दें कि मॉरिशस हमेशा से ही अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है और भारतीयों को तो मॉरिशस बेहद पसंद हैं तो अगर आप भी कभी मॉरिशस जाएं तो इस अंडर वॉटर वॉटरफॉल को देखने जरूर जाएं।

ये भी पढ़ें:
Black Magic Village
यहां के बच्चे तक जादू से कर सकते हैं आपको गायब

 

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com