इस झील का बदलता रंग तय करता है इस इलाके का भविष्य, जाने कैसे?  

0
319
Khurpatal Nainital
Khurpatal Nainital

Khurpatal Nainital: साल में इतनी बार बदलती है ये रहस्यमयी झील अपना रंग

Khurpatal Nainital: देवभूमि कहे जाने वाला उत्तराखंड तीर्थ स्थल के रुप में तो जाना जाता ही है, साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। इन खूबसूरत वादियों में से कुछ जगहें अपने अंदर कई रहस्य समेटे होती हैं, इन्हीं जगहों में से एक है नैनीताल की एक रहस्यमयी झील (Khurpatal Nainital) जो अपना रंग बदलती रहती है और झील का बदला हुआ रंग ही आगे का भविष्य भी तय करता है।

ये रहस्यमयी झील झीलों के शहर नैनीताल में स्थित है जिसका नाम है खुर्पाताल (Khurpatal Nainital). यहां के स्थानीय लोगों का खुर्पाताल के बारे में कहना है कि इस झील का पानी खुद ब खुद रंग बदल लेता है और अपने रंग से ये शहर के लिए भविष्यवाणी भी करता है।

यहां के लोगों का कहना है इस झील (Khurpatal Nainital) का पानी कभी लाल रंग का हो जाता है, कभी हरे रंग का हो जाता है तो कभी नीले रंग का हो जाता है। इन लोगों का ये भी कहना है कि इस झील का रंग ही इस क्षेत्र का भविष्य तय करता है।

ये भी पढ़ें:
Las Luminarias Festival
क्यों ये घोड़े आग की बड़ी- बड़ी लपटों को लांघने पर हैं मजबूर?  

जब इस झील (Khurpatal Nainital) का रंग हल्का लाल होता है तो ये इस ओर संकेत करता है कि कोई संकट आने वाला है। वहीं मार्च के महीने में इस झील का रंग धानी रंग का हो जाता है जिसे खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। अप्रैल के महीने में जब झील (Khurpatal Nainital) के आस पास पाइन्स के फूल गिरते हैं तो उस वक्त भी इस झील का रंग बदल जाता है। ऊंचे ऊंचे पेड़ भी झील के पानी का रंग बदलने में अहम भूमिका अदा करते हैं।

वहीं इस झील (Khurpatal Nainital) के पानी का रंग बदलने के पीछे का वैज्ञानिक कारण है इसमें मौजूद एल्गी। इस झील के अंदर 40 से भी ज्यादा प्रकार की एल्गी प्रजातियां पाईं जाती हैं। जब ये एल्गी बीज छोड़ती है और झील पर सूरज की किरणें पड़ती हैं तो झील का पानी अपना रंग बदल लेता है।

समुद्र तल से करीबन 1500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खुर्पाताल चारों तरफ से पहाड़ों, देवदार के पेड़ों और चीड़ के पेड़ों से घिरा है, जो अपनी अच्छी जलवायु और साफ पानी के लिए जानी जाती है।

जिन लोगों को नैनीताल की भीड़ से हटके शांत वातावरण में समय बिताना है वह लोग सुर्पाताल जा सकते हैं। इस झील (Khurpatal Nainital) को देखने का सबसे सही वक्त है अक्टूबर से लेकर मई तक। इस समय पर आपको साफ तौर पर ये झील दिखाई देगी और अगर आप बरसात के मौसम में यहां आते हैं तो इस इलाके में यात्रा करना मुश्किल हो सकता है।

ये भी पढ़ें:
Viganella Village Italy
इस गांव में सूरज न उगने पर यहां के लोगों ने बना डाला अपना अलग सूरज

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com