Uttarakhand Devbhoomi Desk: उत्तराखंड के रूड़की जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद रुह तक कांप जाएंगे। बता दें कि (Roorkee crime news) यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ बुरा बर्ताव किया है। जिसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बता दें कि महिला ने पति पर दहेज में तीन लाख रुपये मांगने और मना करने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है।
इससे महिला के चेहरे का कुछ हिस्सा झुलस (Roorkee crime news) गया। पुलिस के मुताबिक, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें ये भी बताया गया है कि उसकी शादी 17 दिसंबर 2022 को सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी।
लड़की वालों की ओर से शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए गये थे। लेकिन शादी के बाद ससुराल पक्ष और दहेज की मांग कर रहे थे। इस दौरान महिला के पैसों के लिए इन्कार कर दी जिसके बाद पति ने उसकी खूब पिटाई की और आप्रकृतिक संबंध भी बनाये।
ये भी पढ़ें: |
---|
यहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत |
Roorkee crime news: शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बचाया
इसके बाद पति (Roorkee crime news) ने महिला का चेहरा तक जला दिया था। ऐसे में महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने उसका इलाज कराया और इस संबंध में कोतवाली पुलिस से शिकायत की।
वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जांच पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।
For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com