ये कुआं किसी भूल भुलैया से नहीं है कम?

0
335
Jacob's Well
Jacob's Well

Jacob’s Well: एक खतरनाक कुआं जहां गए कई लेकिन लौटे केवल 8 लोग

Jacob’s Well: इस दुनिया में ऐसी कई रहस्यमयी जगहें हैं जो रहस्यमयी होने के साथ साथ बेहद खतरनाक भी हैं, लेकिन खतरनाक होने के बावजूद भी इन जगहों पर लोग जाते हैं। इन्हीं खतरनाक जगहों में से एक है अमेरिका के टेक्सास में मौजूद एक कूआं (Jacob’s Well) जिसमें जाने की हिम्मत तो बहुत लोगों ने की लेकिन इनमें से जिंदा वापिस केलव 8 लोग ही आ पाए। आखिर क्या है इस कुएं में और क्यों लोग इस कुएं में जाने के बारे में सोचते हैं।

टेक्सास के विम्बरले में दुनिया का सबसे खतरनाक कुआं मौजूद है जिसका नाम है जैकब वेल (Jacob’s Well). इस कुएं में कई लोग नहाने जाते हैं, लेकिन अगर आपने इस कुएं को देख लिया तो यकीन मानिए आप इसमें झांक भी नहीं पाएंगे।

इस कुएं (Jacob’s Well) की चौड़ाई मात्र 12 फीट है लेकिन अगर इसकी गहराई की बात की जाए तो ये 10 मीटर गहरी है। अब आप सभी के मन में आ रहा होगा की बस, 10 मीटर ही? लेकिन आपको बता दें ये कुआं 10 मीटर गहराई के बाद 2 हिस्सों में बंट जाता है और इसकी गहराई 40 मीटर है।

ये भी पढ़ें:
DEAD SEA
इस समुद्र में कोई चाहकर भी नहीं डूब पाता, फिर क्यों है इसका नाम Dead Sea?

ये कुआं किसी भूल भुलैया से कम नहीं है। इस कुएं में जो कोई भी गया या तो वो कभी वापिस नहीं लौट पाया या फिर गंभीर चोटों के साथ वापिस आया। इस कुएं के एक चैम्बर की बात करें तो वो है 30 फीट गहरा और दूसरा चैम्बर है 80 फीट गहरा। वहीं बताया ये भी जाता है कि इस दूसरे चैम्बर से एक तीरसा चैम्बर भी निकलता है और न जाने आगे कितनी निकलते होंगे।

जो लोग इस कुएं की गुफा से सही सलाहमत वापिस लौटने में सफल रहे उनका कहना है कि ये गुफा एक भूल भुलैया है जिसमें अधिकतर लोग भटक जाते हैं और यहीं इनकी मौत हो जाती है। आपको बता दें कि 1983 में इस कुएं में पहली मौत हुई थी। ये मौत साउथवेस्ट टेक्सास स्टेट यूनिवर्सिटी के एक छात्र की हुई थी जिसका नाम था रिचर्ड पैटन।

इस जगह को डाइवर्स द्वारा खूब पसंद किया जाता है। आपको बता दें कि कुएं के अंदर इस गुफा की खोज सबसे पहले 1850 में की गई थी और वो भी एक डाइवर ने इस गुफा को ढूढ़ा था। लाइफ में एडवेंचर पसंद करने वाले लोग इस जगह पर आना काफी पसंद करते हैं। लेकिन लगातार इस जगह पर होने वाले हादसों के कारण सरकार द्वारा गुफा के पहले चैम्बर के बाद किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है।

ये भी पढ़ें:
Aliens in India
भारत के इस इलाके में हर महीने देखे जाते हैं एलियंस

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com