समुद्र के बीच में है ये भयानक गुफा, कोई गिरा तो समझो..

0
457

Great Blue Hole: इस गुफा में जाने वालों का क्या हुआ हाल?

Great Blue Hole: समुद्र के बीचों बीच कभी कोई गुफा देखी है, नहीं देखी तो आज आपको एसी ही एक गुफा दिखाएंगे तो समुद्र के बीचों बीच (Great Blue Hole) है, इस गुफा के अंदर कई लोग जाते भी है, कुछ स्कूबा डाइविंग के लिए तो कुछ इस गुफा में कैद कई रहस्यों को खोजने के लिए।

समुद्र के बीच में मौजूद ये गुफा मध्य अमेरिकी देश बेलीज में मौजूद है, जिसका नाम है “ग्रेट ब्लू होल” (Great Blue Hole). ये एक गोल आकार की गुफा (Great Blue Hole) है जो 318 मीटर चौड़ी है और इसकी गहराई करीबन 125 मीटर है। समुद्र के बीच में मौजूद ये गुफा लोगों के बीच स्कूबा डाइविंग के लिए काफी प्रसिद्ध है। यही कारण है कि यहां लोग दूर दूर से स्कूबा डइविंग के लिए आते हैं।

ये भी पढ़ें:
Tunnel of Love
दुनिया की सबसे रोमांटिक जगह, यहां मांगी गई हर मुराद होती है पूरी

“ग्रेट ब्लू होल” (Great Blue Hole) करीबन डेढ़ लाख साल पुरानी गुफा है जिसका निर्माण 4 चरणों में हुआ था, जो की डेढ़ लाख साल से लेकर 15 हजार साल के बीच में हुआ है। बताया जाता है कि कई सालों पहले इस जगह पर समुद्र का लेवल काफी कम था और उस समय पर ये गुफा समुद्र के ऊपर साफ साफ दिखाई देती थी, लेकिन जैसे जैसे समुद्र में पानी बढ़ता गया वैसे वैसे ये गुफा भी समुद्र में डूबती चली गई।

समुद्र के बीच में है ये भयानक गुफा, कोई गिरा तो समझो..

इस गुफा के अंदर भी जीवन मौजूद है, यहां कई मछलियां और समुद्री जीव पाए जाते हैं और ये पूरी गुफा चूने से बनी हुई है। जिन लोगों को लाइफ में एडवेंटर पसंद होता है वह लोग इस जगह को खूब पसंद करते हैं। यहां देश के अलग अलग कोनों से गोताखोर आते हैं। वहीं आपको बता दें कि इस “ग्रेट ब्लू होल” (Great Blue Hole) के नीचे भी कई गुफाएं मौजूद हैं जो अभी भी रहस्यों का विश्य बनी हुईं है।      

Great Blue Hole
Source: Social Media

“ग्रेट ब्लू होल” (Great Blue Hole) को ढूढ़ने में फ्रांस के एक वैज्ञानिक का हाथ है, जिनका नाम है जैक्स कॉस्ट्यू। 1971 में जैक्स अपना जहाज लेकर इस समुद्र में आए थे और समुद्र में मौजूद इस गुफा (Great Blue Hole) की गहराई को जैक्स द्वारा नापा गया था। इसके बाद जैक्स ने पूरे विश्व को इस बात से रूबरू कराया कि ये गुफा विश्व की 5 स्कूबा डाइविंग वाली जगहों में से एक है। इसके बाद वर्ष 2012 में डिस्कवरी चैनल द्वारा “ग्रेट ब्लू होल” को विश्व की 10 सबसे अद्भुत जगहों में पहले नं पर रखा गया था। यह दुनिया का एक ऐसा प्राकृतिक निर्माण है जो इतना विशाल है कि इसके सभी रहस्यों पर से आजतक कोई पर्दा नहीं उठा पाया है।

ये भी पढ़ें:
Socotra Island Yemen
ये है एलियन आइलैंड, यहां पेड़ों से निकलता है खून!

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com