दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह “व्हाइट हाउस” में भी मौजूद है भूत

0
449
White House America
White House America

White House America में किसका घूम रहा है भूत?

White House America: आपने अमेरिका के व्हाइट हाउस के बारे में तो जरूर सुना होगा और साथ ही इसकी सुरक्षा को लेकर भी कई बातें सुनी होगीं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान माने जाने वाला अमेरिका का व्हाइट हाउस (White House America) ही सुरक्षित नहीं है। इस जगह पर कई लोगों को भूत घूमते नजर आए हैं।

अमेरिका के व्हाइट हाउस (White House America) में दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति रहते हैं और यहां इनकी सुरक्षा को लेकर कई कड़े इंतजाम किए गए हैं, ऐसे इंतजाम कि यहां बिना इजाज़त के परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति भवन यानी की व्हाइट हाउस (White House America) में कई लोगों ने भूत देखे जाने का दावा किया है। लोगों का कहना है कि यहां आत्माओं का वास है और कई लोगों को तो ये आत्माएं साफ साफ दिखाई भी दी हैं।

भले ही इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो लेकिन ये बिलकुल सच है। अमेरिका का व्हाइट हाउस (White House America) अपने अंदर इतने रहस्य समेटे हुए हैं जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। व्हाइट हाउस (White House America) के बारे में कहा जाता है कि यहां अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की आत्मा कई सालों से मंडरा रही है।    

ये भी पढ़ें:
Karakum Desert
50 सालों से भी ज्यादा समय से ये गड्ढ़ा उगल रहा है आग

आपको बता दें कि अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे जिनकी मौत अप्रैल 1865 में हुई थी। अब्राहम लिंकन की व्हाइट हाउस (White House America) में ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से उनकी आत्मा व्हाइट हाउस में ही मंडराने लगी।

आपको बता दें कि जिस शख्स को अब्राहम लिंकन की आत्मा सबसे पहले दिखाई दी थी वो थीं अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति केल्विन कुलिज की धर्म पत्नी ग्रेस कुलीज। ग्रेस कुलीज ने अब्राहम लिंकन की आत्मा को व्हाइट हाउस (White House America) के ओवल दफ्तर की खिड़की के पास देखा था। इसके साथ ही उन्हें कई बार ऐसा भी महसूस हुआ कि मानों अब्राहम लिंकन की आत्मा उनके आस पास हो या फिर उनके पास ही बैठी हो।

ये भी पढ़ें:
Do Snakes have Ears
क्या सांप के होते हैं कान? ये जान वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

ग्रेस कुलीज के अलावा व्हाइट हाउस (White House America) में अब्राहम लिंकन की आत्मा नीदरलैंड की महारानी व्हिलमिना को भी दिखाई दे चुकी है। ये उस वक्त की बात है जब महारानी व्हिलमिना अमेरिकी यात्रा पर थीं। इस दौरान वह अमेरिका के व्हाइट हाउस (White House America) में रुकी थीं, जहां रात के वक्त किसी ने उनका दरवाजा खटखटाया और जब उन्होंने दरवाजा खोला तो उन्हें सामने मृत अब्राहम लिंकन खड़े दिखाई दिए। ये दृश्य देख वह इतना घबरा गईं कि उनके मुह से आवाज तक नहीं निकल पाई।

इनके अलावा ब्रिटेन के एक पूर्व राष्ट्रपति को भी यहां अब्राहम लिंकन की आत्मा दिख चुकी हैं। उनके द्वारा बताया गया था कि जब वह अमेरिका के दौरे पर थे तो उस वक्त वह व्हाइट हाउस (White House America) में ही रुके थे। इस दौरान जब वह नहाकर वापिट लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके कमरे में एक सिगड़ी जल रही है और जब उन्होंने कमरे में नजर घुमाई तो पास में ही अब्राहम लिंकन बैठे हुए थे।

इन वाक्यों से ये साफ होता है कि दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान माने जाने वाला व्हाइट हाउस (White House America) भी सुरक्षित नहीं है, जहां आज भी अब्राहम लिंकन की आत्मा भटक रही है।  

ये भी पढ़ें:
Aliens on Earth
इस शहर में रोज एलियंस देखे जाने का हो रहा है दावा

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com