HomeLatest Newsपश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा, सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे

पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा, सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे

WEST BENGAL TRAIN ACCIDENT: आज यानि शनिवार की सुबह पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक ट्रेन हादसा हुआ, जिसमें सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना नालपुर स्टेशन के पास हुई, जो कोलकाता से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। हादसा सुबह करीब 5.30 बजे हुआ, जब ट्रेन खड़गपुर डिवीजन के नालपुर स्टेशन से गुजर रही थी। दुर्घटना में एक पार्सल वैन और दो पैसेंजर कोच पटरी से उतर गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं।

WEST BENGAL TRAIN ACCIDENT
WEST BENGAL TRAIN ACCIDENT

WEST BENGAL TRAIN ACCIDENT: पांच घंटे बाद मेन लाइन को फिर से चालू

इस घटना के बाद रेलवे ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और लगभग पांच घंटे बाद मेन लाइन को फिर से चालू कर दिया गया, जिससे यातायात को फिर से सामान्य किया जा सका। बता दें कि यह ट्रेन, सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस, हफ्ते में एक दिन चलती है और इस हादसे के बावजूद यात्रीगण को किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई। रेलवे प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

UTTARAKHAND
UTTARAKHAND

उत्तराखंड@25, राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में दिख रही संस्कृति की झलक

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular