HomeLatest Newsउत्तराखंड@25, राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में दिख रही संस्कृति की झलक

उत्तराखंड@25, राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में दिख रही संस्कृति की झलक

UTTARAKHAND राज्य आज अपनी स्थापना के 25वें वर्ष यानी रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है। 9 नवंबर 2024 को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 24वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रदेशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन को खास बनाने के लिए विभिन्न आयोजनों की योजना बनाई गई है।

UTTARAKHAND
UTTARAKHAND

UTTARAKHAND राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी के कार्यक्रम

प्रदेश की राजधानी देहरादून के पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस पर विशेष रैतिक परेड का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्मारक जाकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अपनी जान गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया। इस भावुक अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कई अन्य राज्य आंदोलनकारी भी उपस्थित थे।

UTTARAKHAND
UTTARAKHAND

युवा महोत्सव का उद्घाटन

आज शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस महोत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यह उत्सव 9 नवंबर से 14 नवंबर तक राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोग हिस्सा लेंगे और युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन उत्तराखंड की संस्कृति, कला, संगीत और खेल के क्षेत्र में योगदान को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

UTTARAKHAND
UTTARAKHAND

पीएम मोदी का विडिओ संदेश

राज्य स्थापना दिवस के इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्यवासियों के साथ अपनी शुभकामनाएं साझा करेंगे। उनका वीडियो संदेश प्रदेशभर में प्रसारित किया जाएगा। प्रधानमंत्री का संदेश देहरादून और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में भी देखा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे और राज्य के विकास को लेकर अपनी योजनाओं को साझा करेंगे।

ये भी पढिए-

WhatsApp
WhatsApp

WhatsApp का नया टूल, इमेज सर्च से जानें असली और नकली खबरों में फर्क

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular