इस पिरामिड के नीचे दफ्न हैं कई हजारों राज

0
347

Cholula Pyramid: क्यों यहां किया गया था हजारों की संख्या में नरसंहार?

Cholula Pyramid: आप लोगों ने इजिप्ट के गीजा पिरामिड के बारे में तो जरूर सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी मैक्सिको के ग्रेट पिरामिड ऑफ चोलुला (Cholula Pyramid) के बारे में सुना है। ये पिरामिड अपने अंदर कई रहस्य समेटे हुए है जिसे किसने बनाया और कब बनाया ये आज तक रहस्य ही बना हुआ है।

जैसे इजिप्ट का गीजा पिरामिड अपने अंदर कई रहस्य समेटे हुए है बिलकुल वैसे ही मेक्सिको का ग्रेट पिरामिड ऑफ चोलुला (Cholula Pyramid) भी अपने अंदर कई रहस्य समेटे हुए है जिनके बारे में आजतक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं।   

मैक्सिको के ग्रेट पिरामिड ऑफ चोलुला (Cholula Pyramid) की गिनती दुनिया के बड़े बड़े पिरामिडों में की जाती है मगर इस पिरामिड को किसने बनाया और कब बनाया इस पर आज तक रहस्य ही कायम है। कई साक्ष्यों के अनुसार इस पिरामिड को क्राइस्ट से करीबन 100 सालों पहले बनाया गया था जिसे आस पास के लोग मंदिर के तौर पर देखा करते थे।

इस पिरामिड (Cholula Pyramid) के देवता है Quetzalcoatl, जिन्हें पूजने के लिए यहां लोग आते हैं। इस पिरामिड के आस पास कई प्राचीन मंदिर भी मौजूद थे जिसके कारण ये यहां के लोगों का आस्था का केंद्र था जहां पूरे मैक्सिको से लोग अपने भगवान की पूजा करने आया करते थे।

ये भी पढ़ें:
Sealand Country Population
एक ऐसा देश जिसमें रहते हैं कुल 27 लोग

इस पिरामिड (Cholula Pyramid) की स्पेन का उपनिवेश बनने से पहले और भी ज्यादा मान्यता थी, उस समय पर चोलुला शहर की आबादी लगभग एक लाख लोगों की हुआ करती थी, लेकिन जब यहां स्पेन का उपनिवेश बसने लगा तो मैक्सिको के लोगों ने विद्रोह करना शुरु कर दिया जिसके बाद इस विद्रोह को कुचलने के लिए स्पेन द्वारा इसी जगह पर बड़ी संख्या में नरसंहार किया गया।

इस दौरान यहां मौजूद कई प्राचीन मंदिरों का अस्तित्व खत्म हो गया और स्पेन द्वारा चोलुला के इस ग्रेट पिरामिड (Cholula Pyramid) के ऊपर चर्च का निर्माण करा दिया गया। वहीं इस पिरामिड में दफ्न कई रहस्यों को सुलझाने के लिए 1930 के बाद से अबतक यहां कई बार खुदाई कराई गई।

इस खुदाई में कई जानकारियां मिली जिसमें ये पता चला कि ये पिरामिड (Cholula Pyramid) उस समय पर मेक्सिको का एक विशेष स्थान हुआ करता था जहां लोग पूजा पाठ करने आते थे, वहीं इस परिमिड के अंदर कई रहस्यमयी सुरंगें भी मौजूद हैं।

जहां इस ग्रेट पिरामिड ऑफ मेक्सिको (Cholula Pyramid) के कई रहस्यों का खुलासा हुआ वहीं इस रहस्य पर से आजतक पर्दा नहीं उठ पाया है कि इसे किसने बनवाया था और उस वक्त कैसे इतने बड़े पिरामिड को बनाया गया होगा।   

ये भी पढ़ें:
Hornbill Bird
क्यों इस नर पक्षी की मृत्यु के बाद मादा और बच्चों की भी हो जाती है मौत?

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com