UTTARAKHAND HEAVY RAIN ALERT: उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम के बिगड़े रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी राज्य पूर्वानुमान के अनुसार 23 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। पूर्वानुमान के मुताबिक 23 अगस्त से 26 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, अत्यधिक तीव्र से अति तीव्र वर्षा और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि 23 अगस्त से 25 अगस्त तक कई इलाकों में बेहद तेज बारिश की स्थिति बन सकती है।

UTTARAKHAND HEAVY RAIN ALERT: भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
23 अगस्त को भारी बारिश, बहुत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 24 और 25 अगस्त को भी यही स्थिति बनी रहने का अनुमान है, जबकि 26 और 27 अगस्त को भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश का असर मुख्य रूप से पर्वतीय इलाकों में ज्यादा दिखाई देगा, जिससे भूस्खलन और नदी-नालों में पानी का स्तर बढ़ने की आशंका है। 27 अगस्त तक जारी चेतावनी में कहा गया है कि लगातार हो रही वर्षा से सड़कों के अवरुद्ध होने, आवागमन बाधित होने और जनजीवन प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है।

UTTARAKHAND HEAVY RAIN ALERT: राज्य में जिलेवार चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी जिला स्तरीय मौसम चेतावनी के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 23 अगस्त को देहरादून, टिहरी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और अत्यधिक तीव्र वर्षा की आशंका जताई गई है। राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 24 अगस्त को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। अन्य जिलों में भी तेज वर्षा के आसार बने रहेंगे।

25 अगस्त को टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान बिजली गिरने और तेज गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। 26 अगस्त को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही राज्य के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ तेज वर्षा हो सकती है। 27 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा राज्य के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है।

चमोली के थराली में बादल फटने से भारी तबाही, कई घर और वाहन मलबे में दबे
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

