HomeLatest Newsचमोली के थराली में बादल फटने से भारी तबाही, कई घर और...

चमोली के थराली में बादल फटने से भारी तबाही, कई घर और वाहन मलबे में दबे

THARALI CLOUDBURST: उत्तराखंड में शुक्रवार की आधी रात के बाद चमोली जिले के थराली कस्बे और आसपास के इलाकों में बादल फटने से भारी तबाही मची। तेज बारिश के साथ आया मलबा एसडीएम आवास, तहसील परिसर और कई घरों में घुस गया। सड़कों पर पानी और मलबे के कारण तालाब जैसी स्थिति बन गई। एक युवती और एक बुजुर्ग व्यक्ति के मलबे में दबे होने की सूचना है, जबकि कई वाहन मलबे की चपेट में आ गए। जिला आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक, रात करीब एक बजे बादल फटने से कस्बे में अचानक पानी और मलबे का बहाव आ गया।

THARALI CLOUDBURST
THARALI CLOUDBURST

THARALI CLOUDBURST: कई क्षेत्रों में तबाही

इससे थराली बाजार, राडिबगड़, केदारबगड़, चेपड़ों, कोटड़ीप, सागवाड़ा और कुलसारी समेत कई क्षेत्रों में तबाही मच गई। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत के आवास के पास 10 से 12 फीट तक मलबा भर गया है। एसडीएम आवास की दीवार टूट गई है और तहसील परिसर में खड़े कई वाहन मलबे में दब गए हैं। चेपड़ों में अतिवृष्टि से तबाही का आलम है और यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति के लापता होने की जानकारी मिली है। वहीं सागवाड़ा गांव में एक 20 वर्षीय युवती मलबे में दब गई।

THARALI CLOUDBURST
THARALI CLOUDBURST

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। थराली बाजार में कई दुकानें बह गईं और 50 से अधिक छोटे-बड़े वाहन मलबे में दब गए। यहां तक कि 108 एंबुलेंस समेत पांच गाड़ियां भी मलबे के नीचे फंस गईं। भारी बारिश के चलते सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। भूस्खलन और मलबे के कारण थराली-सागवाड़ा मार्ग और थराली-ग्वालदम मार्ग बंद हो गया है। क्षेत्र में संचार सेवाएं भी बाधित हो गई हैं। पैदल आवागमन तक बेहद कठिन हो गया है।

THARALI CLOUDBURST
THARALI CLOUDBURST

पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम युद्धस्तर पर राहत कार्य कर रही हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है और अवरुद्ध मार्गों को खोलने का प्रयास जारी है। भारी बारिश और आपदा के मद्देनजर प्रशासन ने थराली तहसील समेत प्रभावित क्षेत्रों के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही थराली, देवाल और नारायणबगड़ विकासखंडों के स्कूलों को भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़िये- 

SURKANDA DEVI ROPEWAY
SURKANDA DEVI ROPEWAY

सुरकंडा देवी रोपवे 23 अगस्त से 26 अगस्त तक रहेगा बंद, ऐसे करनी होगी मंदिर तक की यात्रा

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular