Wednesday, May 22, 2024
Home Blog Page 2

बदरीनाथ में तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज का विरोध प्रदर्शन, ये हैं कारण

0
LATEST STRIKE IN BADRINATH
LATEST STRIKE IN BADRINATH

DEVBHOOMI NEWS DESK: बदरीनाथ धाम में आज तीर्थ पुरोहित, हक हकुकधारी, पंडा समाज और मंदिर से जुड़े कई लोग मंदिर परिसर में ही धरने (LATEST STRIKE IN BADRINATH) पर बैठ गए हैं। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का राज्य सरकार पर आरोप है कि बद्रीनाथ धाम में वीआईपी दर्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है। जबकि सरकार ने 15 दिन के लिए वीआईपी दर्शन पर रोक लगाई थी। बावजूद इसके मंदिर में वीआईपी दर्शन कराए जा रहें हैं, इसके कारण जिससे आम श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है।

LATEST STRIKE IN BADRINATH
LATEST STRIKE IN BADRINATH

LATEST STRIKE IN BADRINATH: हड़ताल की तैयारी में पुरोहित और पंडा समाज

इसके अलावा बदरीनाथ धाम में बामणी गांव को जाने वाले आम रास्ता बंद किये जाने का भी विरोध किया जा रहा है। तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के अनुसार मंदिरों में वीआईपी कल्चर को पूरी तरह से खत्म किया जाना चाहिए। वीआईपी कल्चर के खिलाफ बद्रीश पांडा पंचायत समिति, ब्रह्म कमल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति और बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित प्रदर्शन कर रहें हैं। विरोध प्रदर्शन करने वाले तीर्थ पुरोहित और पंडा समाज के लोग मांगे पूरी न होने पर सख्त हड़ताल की तैयारी में हैं।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

CBSE के 12वीं के परिणाम घोषित, 6.40 प्रतिशत ज्यादा लड़कियां पास

0
CBSE Board Result 2024
CBSE Board Result 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 2023-24 के लिए सीनियर सेकेंडरी यानि कक्षा 12 की परीक्षाओं के परिणाम (CBSE Board Result 2024)  घोषित हो गए हैं। इस साल 12वीं में 91.52 प्रतिशत लड़कियां पास हुई, वहीं दूसरी ओर 85.12 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। देश भर में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत के मामले 99.91 प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा।

CBSE Board Result 2024
CBSE Board Result 2024

CBSE Board Result 2024: ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट 

CBSE बोर्ड द्वारा पूर्व में मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षाफल की घोषणा 20 मई 2024 के बाद होने की संभावना थी। लेकिन बोर्ड ने पूर्व घोषित तिथि से पहले ही आज यानी सोमवार 13 मई को घोषित कर दिए हैं। इसके अलावा उम्मीद जताई जा रही कि 10वीं के रिजल्ट भी आज शाम तक घोषित हो सकते हैं। रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर देखा जा सकता है। CBSE के देशभर के 17 रीजन में देहरादून रीजन 11वें स्थान पर रहा है। देहरादून रीजन का परिणाम 83.83 प्रतिशत रहा है।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

शुरू हुई आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा, पहले दल के 49 श्रद्धालु हुए रवाना

0
ADI KAILASH AND OM PARVAT YATRA
ADI KAILASH AND OM PARVAT YATRA

DEVBHOOMI NEWS DESK: आज से आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। (ADI KAILASH AND OM PARVAT YATRA) आज यानि सोमवार की सुबह 8 बजे टीआरएच काठगोदाम से पिथौरागढ़ के लिए श्रद्धालुओं का पहला दल रवाना हो गया है। इस दल में 32 पुरुष और 17 महिलाएँ शामिल हैं। बता दें कि ये यात्रा कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से संचालित की जा रही है।

ADI KAILASH AND OM PARVAT YATRA
ADI KAILASH AND OM PARVAT YATRA

ADI KAILASH AND OM PARVAT YATRA:यात्री करेंगे वृक्षारोपण

इस बार आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर जाने वाले हर यात्री को पांच भोजपत्र और स्थानीय प्रजाति के पौधे भी जाएंगे। इन पौधों का रोपण उच्च हिमालयी क्षेत्र ज्योलिंगकांग, कालापानी और नाभीढांग में यात्रियों को करना होगा। बता दें कि इस साल पहली बार टनकपुर से भी यात्रा शुरू की जा रही है। यहाँ से यात्रा का पहला दल 18 मई को जाएगा।

ये भी पढिए-

Badrinath Yatra 2024
Badrinath Yatra 2024

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, अगले 6 महीने तक चलेगी यात्रा

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, अगले 6 महीने तक चलेगी यात्रा

0
Badrinath Yatra 2024
Badrinath Yatra 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: आज 12 मई को देश के प्रसिद्ध तीर्थ बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए (Badrinath Yatra 2024) गए हैं। आज सुबह छह बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधिविधान के साथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। अगले 6 महीने तक भक्‍त भगवान बदरीनाथ भक्तों को दर्शन देंगे। बदरीनाथ धाम की यात्रा शुभारंभ से जिला प्रशासन और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने खुशी जताई है।

Badrinath Yatra 2024
Badrinath Yatra 2024

Badrinath Yatra 2024: मशक बाजे की धुनों से गूंज उठा धाम

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर पहली बार बदरीनाथ धाम में होमगार्ड की टीम द्वारा मशक बाजा की प्रस्तुति दी। इसके लिए खास तौर पर होमगार्ड के जवानों ने तैयारी की थी। धाम में 12 से 14 मई तक मशक बाजे के गीतों की प्रस्तुति होगी।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

भूकंप से डोली उत्‍तराखंड की धरती, कुमाऊँ में महसूस हुए झटके

0
LATEST EARTHQUAKE IN UTTARAKHAND
LATEST EARTHQUAKE IN UTTARAKHAND

DEVBHOOMI NEWS DESK: आज दोपहर को बागेश्वर में पोथिंग के पास भूकंप के झटके (LATEST EARTHQUAKE IN UTTARAKHAND) महसूस किये गए। भूकंप के झटके सीमांत चंपावत व लोहाघाट तक महसूस किए गए। बात दें कि इस भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से दूसरे या तीसरे माले पर बैठे लोगों को ही महसूस हुआ।

LATEST EARTHQUAKE IN UTTARAKHAND
LATEST EARTHQUAKE IN UTTARAKHAND

LATEST EARTHQUAKE IN UTTARAKHAND: 2.8 तीव्रता का था भूकंप 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार इस भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से पांच किमी अंदर था। चंपावत जिले से भूकंप का केंद्र 298 किमी दूर था। दोपहर सवा 12 बजे के आस पास आए इस भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूट थी और ये करीब चार से छह सेकेंड तक महसूस हुआ।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 23 लाख के पार, सबसे ज्यादा यहाँ हुआ रजिस्ट्रेशन

0
Chardham Yatra 2024
Chardham Yatra 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: कल यानि 10 मई से Chardham Yatra 2024 शुरू हो गई हैं। यात्रा शुरू होने के पहले दिन ही हजारों भक्त भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे थे। बता दें कि शुक्रवार को कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम में 29030 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इसके साथ ही यात्रा शुरू होने तक रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा भी 23 लाख के पार पहुंच गया है। पर्यटन विभाग के अनुसार बीते शुक्रवार की शाम तक चारधाम यात्रा के लिए 23 लाख 57 हजार 393 रजिस्ट्रेशन हो गए हैं।

Chardham Yatra 2024
Chardham Yatra 2024

Chardham Yatra 2024: सबसे ज्यादा केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन

अभी तक यात्रा के लिए केदारनाथ के लिए सर्वाधिक 8 लाख 7 हजार 90 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसके बाद बदरीनाथ धाम के लिए 7 लाख 10 हजार 192 रजिस्ट्रेशन, यमुनोत्री के लिए 3 लाख 68 हजार 302 और गंगोत्री के लिए 4 लाख 21 हजार 205 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसके अलावा चमोली जिले में स्थित सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब के लिए 50 हजार 604 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। बता दें कि अभी भी चारों धामों के लिए रजिस्ट्रेशन जारी हैं।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

सीतापुर मर्डर: अपने ही परिवार के 6 लोगों के हत्यारे बेटे ने आत्महत्या की

0
LATEST SITAPUR MURDER CASE
LATEST SITAPUR MURDER CASE

DEVBHOOMI NEWS DESK: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के पाल्हापुर गांव में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से हड़कंप (LATEST SITAPUR MURDER CASE) मच गया है। पाल्हापुर गांव के निवासी अनुराग ने अपनी मां, पत्नी और 3 बच्चों की निर्मम हत्या कर दी और इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। आस पास रहने वालों के अनुसार परिवार में आपस में कहासुनी होती रहती थी।

LATEST SITAPUR MURDER CASE
LATEST SITAPUR MURDER CASE

LATEST SITAPUR MURDER CASE: नशे का आदी था हत्यारा 

अनुराग के पड़ोसियों के अनुसार वो नशे का आदी था और अक्सर वो शराब पीकर घर आया करता था। वो घर में झगड़ा भी करता था। इसके अलावा उसकी मानसिक हालत भी पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। बता दें कि अनुराग ने अपनी मां सावित्री (62) को गोली मार दी, पत्नी प्रियंका (40) को हथौड़े से मार डाला और तीन बच्चे अरना (12), आद्विक (8) और अरवी (7) की भी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली।

LATEST SITAPUR MURDER CASE
LATEST SITAPUR MURDER CASE

घटना के दौरान अनुराग के भाई अजीत सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई। उसने बताया कि अनुराग उसे भी मारने के लिए दौड़ा था, इस दौरान अगर वो खुद को कमरे में बंद न करता तो अनुराग उसे भी मौत के घाट उतार देता। आस पास के लोग गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी मौके पर पहुँच कर छानबीन शुरू कर दी है।फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

विधि-विधान से खुले गंगोत्री धाम के कपाट, भक्तों के जयकारों से गूंजा धाम

0
GANGOTRI YATRA 2024
GANGOTRI YATRA 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: आज उत्तराखंड में तीन धामों के कपाट खुल गए हैं। गंगोत्री धाम (GANGOTRI YATRA 2024) के कपाट भी पूरे विधि-विधान के साथ खुल गए हैं। आज से अगले 6 महीने तक मां गंगा अपने धाम में भक्तों को दर्शन देंगी। कपाट खुलने के दौरान श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ मां गंगा के जयकारे लगाते रहे।

GANGOTRI YATRA 2024
GANGOTRI YATRA 2024

GANGOTRI YATRA 2024: आज खुले तीन धामों के कपाट 

आज से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है, बाबा केदार के कपाट आज सुबह वृष लग्न में 7 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय नज़र आया, इस दौरान भक्तों ने पूरे क्षेत्र को बाबा केदार के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। कपाट खुलने के दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इस दौरान अपनी पत्नी संग मौजूद रहे और बाबा केदार के दर्शन किये। बता दें कि आज केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल से भी अधिक फूलों से सजाया गया है।

ये भी पढिए-

Chardham Yatra 2024
Chardham Yatra 2024

आज से चारधाम यात्रा हुई शुरू, बाबा केदार और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

आज से चारधाम यात्रा हुई शुरू, बाबा केदार और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट

0
Chardham Yatra 2024
Chardham Yatra 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: आज से उत्तराखंड में Chardham Yatra 2024 का शुभारंभ हो चुका है, बाबा केदार के कपाट आज सुबह वृष लग्न में 7 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय नज़र आया, इस दौरान भक्तों ने पूरे क्षेत्र को बाबा केदार के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। कपाट खुलने के दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इस दौरान अपनी पत्नी संग मौजूद रहे और बाबा केदार के दर्शन किये। बता दें कि आज केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल से भी अधिक फूलों से सजाया गया है।

Chardham Yatra 2024
Chardham Yatra 2024

Chardham Yatra 2024: यमुनोत्री धाम के भी खुले कपाट 

श्रद्धालुओं के लिए आज केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह भी 10.29 बजे खुल गए हैं।  इस दौरान हजारों श्रद्धालाओं ने उत्साह के साथ यमुनोत्री धाम की कपाट खुलने के पल में उपस्थिति दर्ज कराई।

Chardham Yatra 2024
Chardham Yatra 2024

गंगोत्री धाम के भी खुलेंगे कपाट

इसके अलावा गंगोत्री धाम के कपाट 12.25 बजे खुलेंगे। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे खुलने जा रहें हैं। बता दें कि इस साल अब तक Chardham Yatra 2024 के लिए अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। इस बार पिछले वर्षों की यात्रा के रिकॉर्ड टुटने वाले हैं।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

कल खुलेंगे तीन धामों के कपाट, भक्तों के जयकारों से गूंज उठे धाम

0
CHARDHAM YATRA 2024
CHARDHAM YATRA 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: CHARDHAM YATRA 2024 के अंतर्गत कल यानि अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्री केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुल रहें हैं। आज बाबा केदार और और मां गंगा की डोली अपने-अपने धाम के लिए रवाना हुई। बाबा केदार की डोली धाम पहुंच गई है और मां गंगा की डोली कल सुबह गंगोत्री धाम पहुंचेगी।

CHARDHAM YATRA 2024
CHARDHAM YATRA 2024

CHARDHAM YATRA 2024: मां गंगा अपने मायके से हुई विदा

आज मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) से मां गंगा की डोली आर्मी के पाइप बैंड की धुन के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। डोली यात्रा कल सुबह गंगोत्री धाम पहुंचेगी। कल यानि 10 मई को दोपहर 12:25 बजे शुभ मुहूर्त में धाम के कपाट खोले जाएंगे।

CHARDHAM YATRA 2024
CHARDHAM YATRA 2024

CHARDHAM YATRA 2024: कल खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट 

कल ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी कल अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलेंगे। कल सुबह 6.29 बजे मां यमुना की डोली खरशालीगांव में स्थित यमुना मंदिर से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी सुबह 10.29 पर पूजा अर्चना अभिषेक करने के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके अलावा खरशालीगांव से मां यमुना के भाई शनिदेव महाराज की डोली भी अपनी बहन को विदा करने यमुनोत्री धाम तक जाएंगी।(CHARDHAM YATRA 2024)

CHARDHAM YATRA 2024

CHARDHAM YATRA 2024: केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली 

आज दोपहर करीब 3.30 बजे बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली केदारनाथ पहुंच गई है। आज डोली मंदिर के भंडार गृह में विश्राम करेगी। कल सुबह सुबह सात बजकर पंद्रह मिनट पर बाबा केदार के कपाट खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ में डोली यात्रा के साथ भारतीय सेना का बैंड दस्ता भी मौजूद रहा।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज