विधि-विधान से खुले गंगोत्री धाम के कपाट, भक्तों के जयकारों से गूंजा धाम

0
100
GANGOTRI YATRA 2024
GANGOTRI YATRA 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: आज उत्तराखंड में तीन धामों के कपाट खुल गए हैं। गंगोत्री धाम (GANGOTRI YATRA 2024) के कपाट भी पूरे विधि-विधान के साथ खुल गए हैं। आज से अगले 6 महीने तक मां गंगा अपने धाम में भक्तों को दर्शन देंगी। कपाट खुलने के दौरान श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ मां गंगा के जयकारे लगाते रहे।

GANGOTRI YATRA 2024
GANGOTRI YATRA 2024

GANGOTRI YATRA 2024: आज खुले तीन धामों के कपाट 

आज से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है, बाबा केदार के कपाट आज सुबह वृष लग्न में 7 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय नज़र आया, इस दौरान भक्तों ने पूरे क्षेत्र को बाबा केदार के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। कपाट खुलने के दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इस दौरान अपनी पत्नी संग मौजूद रहे और बाबा केदार के दर्शन किये। बता दें कि आज केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल से भी अधिक फूलों से सजाया गया है।

ये भी पढिए-

Chardham Yatra 2024
Chardham Yatra 2024

आज से चारधाम यात्रा हुई शुरू, बाबा केदार और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज