DEVBHOOMI NEWS DESK: CHARDHAM YATRA 2024 के अंतर्गत कल यानि अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्री केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुल रहें हैं। आज बाबा केदार और और मां गंगा की डोली अपने-अपने धाम के लिए रवाना हुई। बाबा केदार की डोली धाम पहुंच गई है और मां गंगा की डोली कल सुबह गंगोत्री धाम पहुंचेगी।
![कल खुलेंगे तीन धामों के कपाट, भक्तों के जयकारों से गूंज उठे धाम 1 CHARDHAM YATRA 2024](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2024/05/MUSSOORIE-WINTERLINE-CARNIVAL-2023-2024-05-09T162057.267-300x169.png)
CHARDHAM YATRA 2024: मां गंगा अपने मायके से हुई विदा
आज मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) से मां गंगा की डोली आर्मी के पाइप बैंड की धुन के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। डोली यात्रा कल सुबह गंगोत्री धाम पहुंचेगी। कल यानि 10 मई को दोपहर 12:25 बजे शुभ मुहूर्त में धाम के कपाट खोले जाएंगे।
![कल खुलेंगे तीन धामों के कपाट, भक्तों के जयकारों से गूंज उठे धाम 2 CHARDHAM YATRA 2024](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2024/05/MUSSOORIE-WINTERLINE-CARNIVAL-2023-2024-05-09T161334.275-300x169.png)
CHARDHAM YATRA 2024: कल खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
कल ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी कल अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलेंगे। कल सुबह 6.29 बजे मां यमुना की डोली खरशालीगांव में स्थित यमुना मंदिर से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी सुबह 10.29 पर पूजा अर्चना अभिषेक करने के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके अलावा खरशालीगांव से मां यमुना के भाई शनिदेव महाराज की डोली भी अपनी बहन को विदा करने यमुनोत्री धाम तक जाएंगी।(CHARDHAM YATRA 2024)
CHARDHAM YATRA 2024: केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली
आज दोपहर करीब 3.30 बजे बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली केदारनाथ पहुंच गई है। आज डोली मंदिर के भंडार गृह में विश्राम करेगी। कल सुबह सुबह सात बजकर पंद्रह मिनट पर बाबा केदार के कपाट खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ में डोली यात्रा के साथ भारतीय सेना का बैंड दस्ता भी मौजूद रहा।
देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज