भाजयुमो ने थराली में युवाओं में भरा जोश, शक्ति प्रदर्शन भी किया…

0
194

विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव में जनता के बीच जाएगी भाजपा, भाजयुमो ने उत्तराखंड सरकार के पांच साल पूरे होने पर निकाली रैली

थराली (संवाददाता-मोहन गिरी): सरकार के विकास के 5 साल, नए इरादे युवा सरकार कार्यक्रम का आयोजन थराली के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। इसके साथ ही भाजपा युवा मोर्चा ने भी इस कार्यक्रम से पहले रैली निकालकर आगामी विधानसभा के हुंकार भरते हुए अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता इस रैली में शामिल हुए और देवाल तिराहे से रामलीला मैदान थराली तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह तैयार है और विकास के मुद्दे पर चुनावी मैदान में जनता के बीच में जाएगी।