पूर्व विधायक और भाजपा नेता कैलाश गहतोड़ी का देहरादून में निधन, लंबे समय से थे बीमार

0
507
Kailash Gahtori Passes Away
Kailash Gahtori Passes Away

DEVBHOOMI NEWS DESK: आज पूर्व विधायक और भाजपा नेता कैलाश गहतोड़ी का देहरादून में निधन हो गया है।(Kailash Gahtori Passes Away) कैलाश गहतोड़ी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे, उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनका पार्थिव शरीर काशीपुर ले जाया जाएगा। उनके दाह संस्कार के लिए सीएम धामी भी पहुंचेंगे।

Kailash Gahtori Passes Away
Kailash Gahtori Passes Away

Kailash Gahtori Passes Away:सीएम धामी के लिए छोड़ दी थी सीट

कैलाश गहतोड़ी 2017 और 2022 में चंपावत से चुनाव जीते थे। साल 2022 में गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दिया था। गहतोड़ी इसके अलावा राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रिय मित्र और बड़े भाई कैलाश गहतोड़ी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज