IPL मैच में सट्टेबाजी का देहरादून पुलिस ने किया पर्दाफाश, यहाँ पकड़े गए सटोरिये

0
17
IPL 2024 BETTING IN DEHRADUN
IPL 2024 BETTING IN DEHRADUN

DEVBHOOMI NEWS DESK: देहरादून के राजपुर थाना पुलिस ने आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा लगवाने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार (IPL 2024 BETTING IN DEHRADUN) किया है। आरोपियों के कब्जे से आठ लैपटॉप, 50 मोबाइल फोन, 5 एक्सटेंशन बोर्ड, दो एटीएम, एक डेबिट कार्ड, 10 मोबाइल चार्जर, एक माउस, दो कॉपी, दो जीओ बोर्ड बरामद किए हैं। बीते बुधवार की रात मसूरी रोड डीआईटी संस्थान के पीछे ब्राह्मणवाला स्थित एक फ्लैट में सट्टे का धंधा चला रहे नौ आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

IPL 2024 BETTING IN DEHRADUN
IPL 2024 BETTING IN DEHRADUN

IPL 2024 BETTING IN DEHRADUN:पकड़े गए आरोपी थे बुकी 

यहाँ पर ऑनलाइन सट्टा साइट लेजर, टाइगर और ऑल पैनल नाम की वेबसाईट से खिलाया जा रहा है। इन साइटों के जरिए ग्राहक सट्टे पर रकम लगाई जाती थी। सट्टे के इस धंधे का सरगना दुबई में बैठा शुभम नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी इन सट्टा एप के लिए बुकी की भूमिका में थे। शुभम इन आरोपियों को इन तीनों वेबसाइट के सट्टे के कॉइन के रूप में कूपन खरीद कर भेजता था।

IPL 2024 BETTING IN DEHRADUN
IPL 2024 BETTING IN DEHRADUN

दुबई से चल रहा था धंधा 

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दुबई में बैठा सरगना इस पूरे गैंग का संचालन कर रहा था। उसने इन लोगों को बीस से तीस हजार रुपये मासिक वेतन पर रखा हुआ था। सट्टे का धंधा ऑनलाइन दुबई से वेबसाइट के जरिए संचालित हो रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपियों के बैंक खातों में हर मैच में करीब एक करोड़ रुपये का लेनदेन होता था। फिलहाल पुलिस ने करीब बीस करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटा ली है।

ये भी पढिए-

Kailash Gahtori Passes Away
Kailash Gahtori Passes Away

पूर्व विधायक और भाजपा नेता कैलाश गहतोड़ी का देहरादून में निधन, लंबे समय से थे बीमार

IPL 2024 BETTING IN DEHRADUN:ये आरोपी पकड़े गए हैं

  • सिराज मेमन निवासी छत्तीसगढ़(26 वर्ष),
  • सौरभ फाल्के निवासी चिलवाड़ा(23 वर्ष),
  • विवेक निवासी छत्तीसगढ़(20 वर्ष),
  • लोकेश गुप्ता निवासी मध्य प्रदेश(27 वर्ष),
  • सोनू कुमार निवासी बिहार(23 वर्ष),
  • मोनू बिसाई निवासी छत्तीसगढ़(24 वर्ष),
  • विकास कुमार निवासी बिहार(33 वर्ष),
  • शिवम मिश्रा निवासी रायपुर छत्तीसगढ़(23 वर्ष)
  • शत्रुघन कुमार निवासी मुजफ्फरपुर बिहार(21 वर्ष)

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज