इस झील में जो भी गया वो नहीं लौट पाया कभी वापिस

0
372

No Return Lake: क्यों नहीं वापिस लौट पाता इस झील से कोई?

No Return Lake: इस पृथ्वी पर ऐसी कई झीले मौजूद हैं जो अपने अंदर कई रहस्य समेटे हुए है। ऐसी ही एक झील है भारत के अरुणाचल प्रदेश में, जहां जो कोई भी गया वो कभी वापिस लौटकर नहीं आ पाया, इसी कारण इस झील (No Return Lake) का नाम पड़ा “लेक ऑफ नो रिटर्न”. ये झील अपने अंदर कई रहस्य समेटे हुए हैं जिनका जवाब वैज्ञानिकों के पास भी नहीं है।

इस झील (No Return Lake) में रहस्यमयी घटनाएं घटने के कारण ये पूरे विश्व में चर्चा का मुद्दा बना रहता है। बताया जाता है कि द्वितीय विश्य युद्ध के दौरान अमेरिका के पायलटों द्वारा इस झील को एक समतल जमीन समझकर अपने विमान की यहां पर एमरजेंसी लैंडिग कराई थी, जिसके बाद अचानक वो विमान और पायलट गायब हो गए।

इसके बाद जब अमेरिका द्वारा अपने सैनिकों को उस लापता विमान और पायलटों की खोज के लिए इस झील पर भेजा गया तो वह सभी सैनिक भी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए और फिर कभी वापिस नहीं लौट पाए।

ये भी पढ़ें:
Diamond Planet
क्या पृथ्वी पर होगी हीरों की बारिश?

वहीं इस झील (No Return Lake) से जुड़ी एक और कहानी काफी प्रचलित है। बताया जाता है कि इस रहस्यमयी झील में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कुछ जापानी सैनिक वापिस लौटते हुए रस्ता भटक गए थे। ये सैनिक रस्ता ढूढ़ते हुए जब झील (No Return Lake) पर पहुंचे तो वहां मौजूद रेत में वह सभी सैनिक धंस गए और फिर कभी उन्हें नहीं देखा गया। हालांकि कई लोगों का ये भी मानना है कि इन सभी सैनिकों को मलेरिया हो गया था, इसी कारण इन सभी की मृत्यु हो गई थी।

वहीं इस रहस्यमयी झील (No Return Lake) के बारे में स्थानीय लोगों का मानना है कि कई सालों पहले यहां एक गांव वाले को बड़ी मछली मिली थी। इतनी बड़ी मछली मिलने के बाद इस व्यक्ति ने सभी गांव वालों को दावत पर बुलाया, लेकिन इस व्यक्ति ने एक महिला और उसकी पोती को दावत पर नहीं बुलाया, जिससे नाराज होकर झील की देखरेख करने वाले एक व्यक्ति ने महिला और उसकी पोती को गांव से कहीं दूर जाने को कहा। ऐसे में वो महिला और उसकी पोती गांव छोड़कर चले गए और अगले ही दिन पूरा गांव इस रहस्यमयी झील (No Return Lake) में समा गया।

इस रहस्यमयी झील (No Return Lake) को देखने और यहां घूमने के लिए दूर दूर से लोग यहां आते हैं लेकिन कोई भी व्यक्ति इस झील के ज्यादा करीब नहीं जाता है। वहीं वैज्ञानिकों द्वारा इस झील पर कई शोध किए गए लेकिन कोई भी इस झील (No Return Lake) के रहस्य पर से आजतक पर्दा नहीं उठा पाया है और इसी कारण आज भी ये झील (No Return Lake) रहस्य का ही विषय बनी हुई है।  

ये भी पढ़ें:
Lake Natron Tanzania
इस झील में जो भी गया वो बन गया पत्थर

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com