उत्तराखंड में प्रकृति के दुश्मनों की पकड़ जारी, विदेशी और नाबालिग भी आग लगाते पकड़े गए

0
234
LATEST UTTARAKHAND FOREST FIRE
LATEST UTTARAKHAND FOREST FIRE

DEVBHOOMI NEWS DESK: उत्तराखंड में जंगलों में आग लगाने वालों पर राज्य के वन विभाग ने कार्यवाई (LATEST UTTARAKHAND FOREST FIRE) की है। वन विभाग ने पूरे राज्य में अलग अलग स्थानों पर आग लगाने वालों की गिरफ्तारियाँ की है। इन आरोपियों में नाबालिग से लेकर विदेशी मूल के नागरिक भी पकड़े गए हैं। इनमें से कुछ आरोपियों को जेल भेज दिया गया है वहीं अन्य आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ऋषिकेश में भी भद्रकाली के जंगल में आग लगाने के मामले में वन विभाग ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।

LATEST UTTARAKHAND FOREST FIRE
LATEST UTTARAKHAND FOREST FIRE

LATEST UTTARAKHAND FOREST FIRE:लैंसडौन में नेपाली मजदूर पकड़ गया 

भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन में जंगल में आग लगाते हुए एक नेपाली मजदूर को पकड़ा गया है। मजदूर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। नेपाली मजदूर टेकराम कुल्हाड़ मोड़ के समीप सड़क किनारे जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा गया है। उसके हाथ में गैस लाइटर भी था। जबकि घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही उसके तीन अन्य मजदूर साथी पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहे थे।

LATEST UTTARAKHAND FOREST FIRE
LATEST UTTARAKHAND FOREST FIRE

इसके अलावा पौड़ी में आरक्षित जंगलों में आग लगाने वाले 5 आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। इन पांचों को खिर्सू के समीप आरक्षित वन में आग लगाते हुए पकड़ा गया है। विभाग आरोपियों को अब कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रहा है। विभाग के अनुसार आरोपियों के नाम मोसार आलम, नाजेफर आलम, फिरोज आलम, नुरूल व शालेम है। सभी बिहार के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये खिर्सू के चौबट्टा में रहते हैं और मजदूर है।

LATEST UTTARAKHAND FOREST FIRE
LATEST UTTARAKHAND FOREST FIRE

इसके अलावा वन विभाग ने कोटद्वार रेंज के अंतर्गत आने वाली ईड़ा बीट के सतीखाल में ने एक युवक को जंगल में आग लगाते लिया। पकड़ा गया युवक लालपुर निवासी मनमोहन नेगी, बकरियां चुगाने के लिए जंगल गया था। बकरियां चुगाने के दौरान ही उसने जंगल में आग लगा दी।

May be an image of 3 people

बागेश्वर में पकड़े गए नाबालिग, केस दर्ज 

वन विभाग ने जंगल में आग लगाने पर गरुड क्षेत्र के एक व्यक्ति रमेश जोशी पुत्र पूरन जोशी निवासी गैरलेख (पथरिया) को गिरफ्तार किया है। रमेश जोशी के खिलाफ बैजनाथ रेंज में धारा 26 (ख) भारतीय वन (उत्तरांचल संशोधन) आधिनियम 2001 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बागेश्वर में खबडोली के जंगल में आग लगाने वाले तीन नाबालिको को भी पकड़ा गया है, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज