इंतजार हुआ खत्म, ये रहा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट

0
309

DEVBHOOMI NEWS DESK: आज सुबह रामनगर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में Uttarakhand Board Result 2024  घोषित हो गया है। 10 वीं और 12 वीं के परिणाम जारी हो चूकें हैं। रिजल्ट उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की वेबसाइट ubse.uk.gov.in/ पर जाकर देखा जा सकता है। बता दें कि हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी रहा है। 10 वीं में पिथौरागढ़ की छात्रा प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर टॉप किया है।

Uttarakhand Board Result 2024: 12 वीं में ये रहा परिणाम

वहीं इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। इसमें 78.97 लड़के और 85.96 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया ने 97.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया है। इन्होंने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए।

Uttarakhand Board Result 2024
Uttarakhand Board Result 2024

इस बार उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 2,10,354 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिसमें 10वीं के 1,32,115 परीक्षार्थी थे। जबकि 12वीं में 94748 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए उत्तराखंड बोर्ड की ओर से प्रदेश भर में 1228 सेंटर्स बनाए गए थे।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज