उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में हीट वेव का अलर्ट, इतना रह सकता है तापमान

0
287
Latest Heat Wave Alert
Latest Heat Wave Alert

DEVBHOOMI NEWS DESK: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में हीट वेव का अलर्ट (Latest Heat Wave Alert) जारी किया है। राज्य में जून के पहले हफ्ते में छुटपुट बारिश हुई थी लेकिन अब तापमान फिर से 40 डिग्री के पार पहुंचने लग गया है। मैदानी क्षेत्रों में दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं की मार से लोग परेशान हो रहे है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आने वाले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ाने की संभावना है। देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रह सकता है।

Latest Heat Wave Alert
Latest Heat Wave Alert

Latest Heat Wave Alert: पर्वतीय इलाकों में बारिश के आसार 

विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री ज्यादा रह सकता है। राज्य के पर्वतीय जिलों की बात करें तो उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में 30 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज