KANWAD YATRA 2023 के लिए पुलिस ने कसी कमर, यात्रियों को रखना होगा इन बातों का ध्यान-

0
215
KANWAD YATRA 2023

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK: 2023 की काँवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। ऐसे में प्रशासन तैयारियों में जुट गया है, ताकि स्थानीय लोगों और यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। (KANWAD YATRA 2023) इसके लिए शुक्रवार को उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने आवश्यक निर्देश दिए हैं।

KANWAD YATRA 2023 के लिए इन बातों का रखें ध्यान-

कांवड़ यात्रा 2023 में बाहरी राज्यों से आने वाले हर यात्री को अपने साथ पहचान पत्र अनिवार्य रूप से रखना होगा।

काँवड़ यात्रा में नियंत्रित रूप में डीजे बजाया जा सकता है।

यात्री अपने साथ 12 फीट से अधिक ऊंचाई के काँवड़ को नहीं ले जा सकते हैं।

KANWAD YATRA 2023 के दौरान चारधाम यात्रा पर निकले वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा।

इस बार की यात्रा के लिए हरिद्वार क्षेत्र में करीब 5000 पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान व्यवस्थाएं देखेंगे।

ये भी पढे-

RAJAJI TIGER RESERVE

 

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गेट 5 महीने के लिए बंद, जानिए कब खुलेंगे दोबारा?

बता दें कि KANWAD YATRA 2023 के सफल संचालन के लिए आज शुक्रवार को डीजीपी अशोक कुमार ने हरियाणा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इनके अलावा इस बैठक में आइबी के अधिकारी भी मौजूद रहे।