HomeLatest Newsकैंची धाम स्थापना दिवस, भारी संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु, 14-15 जून को...

कैंची धाम स्थापना दिवस, भारी संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु, 14-15 जून को लागू रहेगा ये रूट डायवर्जन प्लान

KAINCHI DHAM TRAFFIC PLAN: नैनीताल जिले में 14 और 15 जून 2025 को कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने एक विस्तृत ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान जारी किया है, जो 14 जून सुबह 7:00 बजे से 16 जून रात 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा से पहले इस प्लान को अच्छी तरह से समझ लें और निर्धारित शटल सेवाओं का ही उपयोग करें, ताकि आवागमन में कोई बाधा न आए।

KAINCHI DHAM TRAFFIC PLAN
KAINCHI DHAM TRAFFIC PLAN

KAINCHI DHAM TRAFFIC PLAN: शटल सेवा के स्थान

  1. नैनीबैंड-2, नैनीताल रोड, भवाली और सैनिटोरियम पार्किंग, भवाली
  2. पेट्रोल पंप, भवाली
  3. ब्लॉक पार्किंग, भीमताल
  4. खैरना
  5. डॉट चौराहा, नैनीताल
  6. प्रस्तावित ISBT पार्किंग, गौलापार, हल्द्वानी
  7. रोडवेज/केमू स्टेशन, हल्द्वानी
  8. रेलवे स्टेशन, काठगोदाम

चौपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल

  1. पनीराम ढाबा (कैंची धाम से 1.5 किमी अल्मोड़ा मार्ग की ओर)
  2. पुराना रोडवेज स्टेशन पार्किंग, भवाली चौराहा
  3. नैनीबैंड-2, नैनीताल रोड
  4. सैनिटोरियम, भवाली (अर्द्धनिर्मित रातीघाट मार्ग)
  5. फरसौली परिवहन निगम पार्किंग
  6. रामलीला मैदान, भवाली
  7. विकास भवन, भीमताल
KAINCHI DHAM TRAFFIC PLAN
KAINCHI DHAM TRAFFIC PLAN

KAINCHI DHAM TRAFFIC PLAN

14 जून 2025 (सुबह 6:00 बजे से रात 12:00 बजे तक)

  • प्रतिबंध:
    • सभी भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित।
    • दुपहिया वाहनों को नारीमन तिराहा (काठगोदाम), नैनीताल तिराहा (कालाढूंगी), बाईपास तिराहा (भीमताल), डॉट चौराहा (नैनीताल), और मस्जिद तिराहा (भवाली) से प्रतिबंधित किया जाएगा।
    • केमू/रोडवेज बसें, राशन, फल, सब्जी, और आवश्यक सेवा वाहनों का आवागमन सामान्य रहेगा।
  • पार्किंग और शटल:
    • हल्द्वानी-काठगोदाम (ज्योलीकोट/नंबर-1 बैंड): वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क करें, शटल से कैंची धाम जाएं।
    • नैनीताल से: सैनिटोरियम पार्किंग में वाहन पार्क करें, शटल सेवा उपलब्ध।
    • हल्द्वानी-काठगोदाम (भीमताल मार्ग): विकास भवन पार्किंग, भीमताल में वाहन पार्क करें, शटल से कैंची धाम।
    • अल्मोड़ा से: खैरना में वाहन पार्क करें, शटल सेवा उपलब्ध।
  • डायवर्जन:
    • ज्योलीकोट से अल्मोड़ा/जागेश्वर/बागेश्वर: मस्जिद तिराहा (भवाली) से नैनीबैंड-2, नैनीबैंड-1, खुटानी बैंड, मुक्तेश्वर, क्वारब मार्ग।
    • भीमताल से अल्मोड़ा/जागेश्वर/बागेश्वर: खुटानी बैंड से मुक्तेश्वर, क्वारब।(KAINCHI DHAM TRAFFIC PLAN)
    • अल्मोड़ा/जागेश्वर/बागेश्वर से हल्द्वानी: क्वारब से नथुवाखान, मुक्तेश्वर, खुटानी बैंड, भीमताल, हल्द्वानी।
    • रानीखेत से हल्द्वानी: खैरना से क्वारब, नथुवाखान, मुक्तेश्वर, खुटानी बैंड, भीमताल, हल्द्वानी।

15 जून 2025 (रात 12:01 बजे से रात 11:00 बजे तक)

  • प्रतिबंध:
    • सभी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित।
    • खुटानी बैंड (भीमताल) से खैरना तक केमू/रोडवेज बसें, राशन, फल, सब्जी, और आवश्यक सेवा वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित।
    • सभी दुपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित।
    • सैनिटोरियम (भवाली), नैनीबैंड-1 (भीमताल रोड), और खैरना से कैंची धाम तक सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित; केवल शटल सेवा उपलब्ध।
  • पार्किंग और शटल:
    • हल्द्वानी-काठगोदाम (ज्योलीकोट): सैनिटोरियम पार्किंग, शटल सेवा।
    • हल्द्वानी-काठगोदाम (भीमताल): विकास भवन पार्किंग, शटल सेवा।
    • अल्मोड़ा से: खैरना पार्किंग, शटल सेवा।
    • नैनीताल से: पाइन्स (भवाली) मार्ग से वाहन प्रतिबंधित, शटल सेवा उपलब्ध।
  • डायवर्जन: 14 जून के समान डायवर्जन लागू।
KAINCHI DHAM TRAFFIC PLAN
KAINCHI DHAM TRAFFIC PLAN

हल्द्वानी शहर का ट्रैफिक प्लान (14-16 जून 2025)

  • शटल सेवा का उपयोग: हल्द्वानी/काठगोदाम से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु रोडवेज/केमू स्टेशन (हल्द्वानी) या रेलवे स्टेशन (काठगोदाम) से शटल सेवा लें।
  • मार्ग:
    • बरेली, किच्छा, लालकुआं से: तीनपानी फ्लाईओवर, गौलापार रोड, नारीमन तिराहा (काठगोदाम) से गंतव्य।
    • रामपुर, रुद्रपुर से: रुद्रपुर पंतनगर तिराहा, NH-109, लालकुआं, तीनपानी फ्लाईओवर, गौलापार रोड, नारीमन तिराहा। हल्द्वानी शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को गन्ना सेंटर से डायवर्ट।
  • प्रतिबंध: 14-16 जून तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित। आवश्यक वस्तुओं (सब्जी, फल, गैस, दूध) की आपूर्ति छोटे/हल्के वाहनों से करें।
  • अतिरिक्त डायवर्जन:
    • 15 जून, दोपहर 3:00 बजे के बाद, नैनीताल और भवाली (मस्जिद तिराहा) से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले पर्यटक वाहनों को नंबर-1 बैंड और रूसी बाईपास-2 से रूसी बाईपास-1, कालाढूंगी मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
    • यदि भवाली, भीमताल, और नैनीताल की पार्किंग भर जाती है, तो रामपुर/बरेली रोड से कैंची धाम जाने वाले वाहनों को गौलापार (हल्द्वानी) में RTO फिटनेस सेंटर, प्रस्तावित ISBT, या स्टेडियम पार्किंग में पार्क कर शटल सेवा से भेजा जाएगा।

ये भी पढिए-

RAIN ALERT UTTARAKHAND
RAIN ALERT UTTARAKHAND

उत्तराखंड में भारी बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट, IMD ने अगले 5 दिनों के लिए जारी की चेतावनी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular