जौनसार में बारिश के बाद भूस्खलन, 20 से ज्यादा मोटर मार्ग बंद

0
138
jaunsar landslide
jaunsar landslide

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:उत्तराखंड के जौनसार-बावर में बारिश होने के बाद से ही जगह-जगह पर भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं(jaunsar landslide) इससे जौनसार और बिन्हार क्षेत्र में 20 से ज्यादा सड़कें या तो आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त है या पूरी तरह से बंद हैं। इसका सीधा असर आस-पास के 100 गांवों में रहने वाले ग्रामीणों के जनजीवन पर पड़ रहा है। सड़कों पर मलबा आने से लोनिवि चकराता के छह, पीएमजीएसवाई कालसी के सात, लोनिवि साहिया के पांच, लोनिवि देहरादून के अंतर्गत आने  एक मोटर मार्ग पर यातायात बुरी तरह से प्रभवित हुआ है।

jaunsar landslide
jaunsar landslide

बता दें कि इन बंद हुए मार्गों में से दो स्टेट हाईवे भी शामिल है। बंद सड़कों के कारण इलाके के किसान सब्जियों और फलों आदि को समय पर मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। (jaunsar landslide)जिसके चलते किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। मार्ग बंद होने से सैकड़ों ग्रामीण अपने गांवों में ही कैद होकर रह गए हैं।

ये भी पढ़ें-

dehradun weather news
dehradun weather news

उत्तराखंड के चार जिलों में येलो अलर्ट, हो सकती है झमाझम बारिश

jaunsar landslide:सड़कें जगह जगह हुई बंद

वहीं बीते शुक्रवार की सुबह भी क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई थी जिससे इलाके में कई मार्गों पर फिर भू-स्खलन  हो गया और मलबा आने से लोनिवि साहिया के अंतर्गत आने वाला स्टेट हाईवे कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर चार जगहों पर बंद हो गया। प्रशासन इस मार्ग को कई घंटे की मशक्कत के बाद खोलने में कामयाब हो सका। (jaunsar landslide)वहीं दूसरा स्टेट हाईवे हरिपुर-मीनस मोटर मार्ग लालढांग व तिलूर के पास मलबा आने के बाद से बंद है।

लोनिवि निर्माण देहरादून का लांघा-बिन्हार-मटोगी मोटर करीब 22 दिन पहले भू-स्खलन होने से बंद हो गया था जो अभी तक भी नहीं खुल पाया है, (jaunsar landslide)जिससे बिन्हार के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए पढ़ते रहिए- देवभूमि न्यूज