HomeLatest Newsभराड़ीसैंण में मनाया जाएगा 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सीएम धामी और 10...

भराड़ीसैंण में मनाया जाएगा 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सीएम धामी और 10 देशों के राजदूत होंगे शामिल

INTERNATIONAL YOGA DAY 2025: 21 जून को आयोजित होने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम इस बार उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 10 देशों के राजदूत भी भाग लेंगे। सभी विदेशी मेहमान 20 जून की दोपहर तक भराड़ीसैंण पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योग भारत की ओर से दुनिया को दिया गया स्वास्थ्य और आरोग्य का अनमोल उपहार है। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष राज्य स्तरीय कार्यक्रम भराड़ीसैंण में आयोजित किया जाना गौरव की बात है।

INTERNATIONAL YOGA DAY 2025 
INTERNATIONAL YOGA DAY 2025

INTERNATIONAL YOGA DAY 2025 

आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाओं के निदेशक डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जानकारी दी कि हर साल की तरह इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रदेशभर में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य आयोजन में एक हजार से ज्यादा लोग भाग लेंगे और इसकी तैयारियां प्रदेश स्तर पर जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। राज्य के अन्य जिलों में भी 21 जून को योग दिवस को लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढिए-

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, इन जिलों में तीव्र बौछारों का अलर्ट

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular