Uttarakhand Devbhoomi Desk: देहरादून IMA पासिंग आउट परेड के बाद आज भारतीय सैन्य को 331 युवा अफसर (IMA POP 2023) मिल गये। ये युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ गए हैं। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों के कैडेट्स भी पास आउट हुए। बता दें कि इस बार पासिंग आउट परेड की सलामी सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने ली। वहीं इस दौरान परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। परेड के बाद देश और विदेश के 373 कैडेट्स पास आउट हुए। जिसमें से 331 अफसर भारतीय सेना को मिले।
IMA POP 2023: किन राज्यों से कितने
इस बार सबसे ज्यादा कैडेट्स उत्तर प्रदेश से (IMA POP 2023) पास आउट हुए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि आईएमए की स्थापना के बाद से लेकर अब तक 64862 देशी एवं विदेशी कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं।
यहां देखें किन राज्यों से कितने अफसर हुए पास आउट:
1 | उत्तर प्रदेश | 63 |
2 | बिहार | 33 |
3 | हरियाणा | 32 |
4 | महाराष्ट्र | 26 |
5 | उत्तराखंड | 25 |
6 | पंजाब | 23 |
7 | हिमाचल प्रदेश | 17 |
8 | राजस्थान | 19 |
9 | मध्य प्रदेश | 19 |
10 | दिल्ली | 12 |
11 | कर्नाटक | 11 |
12 | झारखंड | 8 |
13 | तमिलनाडु | 8 |
14 | जम्मू कश्मीर | 6 |
15 | छत्तीसगढ़ | 5 |
16 | केरल | 5 |
17 | तेलंगाना | 3 |
18 | पश्चिम बंगाल | 3 |
19 | गुजरात | 2 |
20 | नेपाल मूल (भारतीय सेना) | 2 |
ये भी पढ़ें: |
---|
![]() |
DEHRADUN BIKE STUNT: 3 दिन में दूसरी युवती ने बनाई बाइक पर नाचते हुए रील, पुलिस ने कर दी ये कार्यवाई |
For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com