नौसेना की ताकत में इजाफ़ा, बेड़े में शामिल दृष्टि 10 स्टारलाइनर ड्रोन

0
12
DRISHTI 10 STARLINER
DRISHTI 10 STARLINER

DEVBHOOMI NEWS DESK: भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होने वाला है। नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने हैदराबाद में स्वदेशी निर्मित DRISHTI 10 STARLINER लॉन्च किया। बता दें कि ये एक स्वदेशी अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) है जिसे अडाणी डिफेंस और एयरोस्पेस ने कंपनी द्वारा हैदराबाद के एयरोस्पेस पार्क में बनाया गया है। ड्रोन को हैदराबाद से गुजरात के पोरबंदर में नौसेना में तैनात किया जाएगा। ये सभी मौसमों में उड़ान भरने में सक्षम है।

DRISHTI 10 STARLINER
DRISHTI 10 STARLINER

DRISHTI 10 STARLINER की विशेषताएं

450 किलोग्राम पेलोड क्षमता वाला ये मानव रहित ड्रोन सभी मौसमों में काम करने में सक्षम है। ड्रोन की 36 घंटे की चार्जिंग पॉवर है। ये सेग्रीगेटेड और अनसेग्रीगेटेड दोनों तरह एयरस्पेस में उड़ान भर सकता है।

ये भी पढिए-

SHIP HIJACKED NEAR SOMALIA COAST
SHIP HIJACKED NEAR SOMALIA COAST

सोमालिया के तट से MV LILA NORFOLK जहाज हाईजैक, क्रू में 15 भारतीय शामिल

नौसेना प्रमुख ने गिनाई खूबियाँ

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार ने भारतीय नौसेना की जरुरतों के अनुरूप अपने रोडमैप का जिक्र करते हुए रक्षा और सुरक्षा में आत्मनिर्भरता को सक्षम करने के लिए ड्रोन निर्माण की सराहना की है। प्रमुख ने कहा कि ये भारतीय नौसेना की क्षमताओं में बढ़ोतरी करेगा। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना दो दशकों से अधिक समय से अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) का संचालन कर रही है। ऐसे में DRISHTI 10 STARLINER जैसे ड्रोन के नेवी में शामिल होने से हमें इन क्षमताओं को स्वदेशी रूप से प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज