सोमालिया के तट से MV LILA NORFOLK जहाज हाईजैक, क्रू में 15 भारतीय शामिल

0
18
SHIP HIJACKED NEAR SOMALIA COAST
SHIP HIJACKED NEAR SOMALIA COAST

DEVBHOOMI NEWS DESK: सोमालिया के तट से जहाज हाईजैक (SHIP HIJACKED NEAR SOMALIA COAST) कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि MV LILA NORFOLK नाम के इस हाइजैक किए गए जहाज के क्रू सदस्यों में 15 भारतीय नागरिक शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है। फिलहाल भारतीय नौसेना ने अगवा जहाज पर नजर रखने के लिए अपने एयरक्राफ्ट तैनात कर दिए हैं। इसके अलावा जहाज के क्रू से संपर्क भी स्थापित कर लिया गया है।

SHIP HIJACKED NEAR SOMALIA COAST
SHIP HIJACKED NEAR SOMALIA COAST

SHIP HIJACKED NEAR SOMALIA COAST:नौसेना ने भेजा आईएनएस चेन्नई

भारतीय नौसेना के अनुसार ये घटना गुरुवार शाम की है, लाइबेरिया का झंडा लगा MV LILA NORFOLK जहाज अरब सागर से गुजर रहा था। जहाज ने UKMTO पोर्टल पर एक संदेश भेजा कि करीब 5-6 हथियारबंद अज्ञात लोग जहाज पर चढ़ गए हैं और जहाज को हाईजैक कर रहे हैं। इसके बाद भारतीय नौसेना ने अपने युद्धक जहाज आईएनएस चेन्नई को जहाज की तरफ रवाना कर दिया।(SHIP HIJACKED NEAR SOMALIA COAST)

ये भी पढिए-

MAFIA VINOD UPADHYAY ENCOUNTER
MAFIA VINOD UPADHYAY ENCOUNTER

STF ने माफिया विनोद उपाध्याय का मुठभेड़ में किया एनकाउंटर

बता दें कि आईएनएस चेन्नई मेरीटाइम सिक्योरिटी के लिए ही अरब सागर में तैनात है। आज यानि शुक्रवार की सुबह नौसेना के एयरक्राफ्ट्स ने अगवा जहाज के ऊपर से उड़ान भरी। नौसेना ने जहाज से संपर्क साधा और क्रू सदस्यों के सुरक्षा का हाल भी जाना। फिलहाल नौसेना क्षेत्र में मौजूद अन्य सहयोगी देशों और एजेंसियों के साथ हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज