उत्तराखंड के क्रिकेटर को 10 साल की जेल, जानिए क्या है मामला?

0
233
cricketer arrested in dehradun
cricketer arrested in dehradun

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:देहरादून में एक किशोरी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दोषी पाए गए एक क्रिकेटर(cricketer arrested in dehradun) सुमित जुयाल को स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट पंकज तोमर की अदालत ने दोषी पाया है। कोर्ट ने क्रिकेटर को 10 साल कठोर कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी को फिलहाल न्यायालय परिसर से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

cricketer arrested in dehradun

cricketer arrested in dehradun:6 साल पहले का है मामला-

बता दें कि किशोरी ने 09 दिसंबर 2017 को क्लेमेंटाउन में अपने कमरे में आत्महत्या कर ली थी। किशोरी के पिता ने 15 दिसंबर 2017 को क्लेमेंटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी के पिता ने सुमित पर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की मौत से पहले उसके संपर्क में थी। (cricketer arrested in dehradun)उन्होंने ये भी कहा कि किशोरी की आखिरी चैट सुमित जुयाल के साथ मिली थी। इस चैट में लिखा था कि सुमित तुम सुधरोगे नहीं बाय! इसके अलावा किशोरी की डायरी में भी सुमित के बारे में जिक्र था।

सुमित जुयाल पर आरोप है कि वो किशोरी को खेलों में प्रतिभाग करने के नाम पर शहर से बाहर ले जाता था और वहां उसका शोषण करता था। बताया जा रहा है कि वह उसे ब्लैकमेल करके रुपए भी मांग रहा था। इस मामले उस समय में पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और उसे गिरफ्तार कर लिया था। (cricketer arrested in dehradun)इसके बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई थी।

ये भी पढ़ें-

 

dehradun latest crime news
dehradun crime news

देहरादून में बार डांसर की हत्या, आरोपी निकला लेफ्टिनेंट कर्नल

 

इस मामले में शासकीय अधिवक्ता किशोर सिंह के अनुसार मुकदमे में 10 गवाह पेश किए गए और इन गवाहों की गवाही और मिले सबूतों के आधार पर अदालत ने सुमित को दोषी पाते हुए 10 साल की सजा सुना दी है,  साथ ही साथ दोषी सुमित जुयाल पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।(cricketer arrested in dehradun)

उभरता क्रिकेटर है सुमित जुयाल

बता दें कि सुमित जुयाल उत्तराखंड क्रिकेट टीम में एक उभरता हुआ खिलाड़ी है वह मध्यम तेज गति का गेंदबाज है। वर्तमान में भी वह सीनियर क्रिकेट टीम के कैंप में हिस्सा से रहा था। जहां से उसके पिता रविवार को उसे किसी बहाने घर ले गए। इससे पहले भी साल 2019 के दौरान भी धोखाधड़ी के एक मामले में उसका नाम सामने आया था। (cricketer arrested in dehradun)उस समय उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम में गलत उम्र के कागज बताने पर सुमित पर बीसीसीआई ने दो साल का प्रतिबंध लगा दिया था।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज