HomeLatest Newsकल पाकिस्तान से सटे चार राज्यों में मॉक ड्रिल, नागरिकों को दिए...

कल पाकिस्तान से सटे चार राज्यों में मॉक ड्रिल, नागरिकों को दिए जा रहे जरूरी निर्देश

CIVIL DEFENSE EXERCISE: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के तनाव और सीमा पर बढ़ती हलचल को देखते हुए केंद्र सरकार ने 29 मई 2025 को शाम को एक अहम कदम उठाने जा रही है। सरकार ने पाकिस्तान से सटे चार राज्यों—जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात—के सीमावर्ती जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही हरियाणा में भी सभी 22 जिलों में ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत इसी दिन शाम 5 बजे से मॉक ड्रिल की जाएगी। इस ड्रिल का मकसद युद्ध या आतंकी हमले जैसी आपात स्थिति में नागरिकों, प्रशासन और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल बनाना है।

CIVIL DEFENSE EXERCISE
AI द्वारा निर्मित तस्वीर

CIVIL DEFENSE EXERCISE: नागरिकों को दिए जा रहे जरूरी निर्देश

गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, मॉक ड्रिल में हवाई हमले की चेतावनी पर प्रतिक्रिया, ब्लैकआउट की प्रक्रिया, सुरक्षित स्थानों तक लोगों की निकासी और अफवाहों से बचाव जैसे अहम अभ्यास शामिल रहेंगे। सीमावर्ती जिलों के लोगों को सायरन की आवाज, अचानक बिजली बंद होने और बचाव निर्देशों को लेकर पहले से जागरूक किया जा रहा है। हरियाणा में “ऑपरेशन शील्ड” के नाम से चलने वाली यह मॉक ड्रिल राज्य के सभी जिलों में एक साथ होगी। इस अभ्यास में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और नागरिक सुरक्षा बलों को मिलकर आपात स्थिति से निपटने की तैयारी दिखानी होगी।

CIVIL DEFENSE EXERCISE
CIVIL DEFENSE EXERCISE

CIVIL DEFENSE EXERCISE भारत के हालिया सैन्य अभियान “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद हो रही है। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने 6 और 7 मई की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। यह कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब थी, जिसमें 26 पर्यटक मारे गए थे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र सरकार किसी भी संभावित जवाबी कार्रवाई या आतंकवादी गतिविधियों के मद्देनज़र देश की तैयारियों को परखना चाहती है।

CIVIL DEFENSE EXERCISE
CIVIL DEFENSE EXERCISE

ड्रिल के तहत 29 मई की रात 8 बजे से 8:15 बजे तक 15 मिनट का ब्लैकआउट किया जाएगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं जैसे अस्पताल, पुलिस थाने और दमकल केंद्रों को छोड़कर अन्य सभी स्थानों पर बिजली बंद रखी जाएगी। यह अभ्यास यह परखने के लिए है कि ब्लैकआउट की स्थिति में नागरिक और व्यवस्थाएं कितनी तेजी से प्रतिक्रिया देती हैं। इससे पहले पंजाब के फिरोजपुर छावनी क्षेत्र में रविवार और सोमवार की रात ब्लैकआउट ड्रिल हो चुकी है। उस दौरान 30 मिनट तक हूटर बजाए गए और नागरिकों को घरों के अंदर रहने के निर्देश दिए गए थे। इसी तरह राजस्थान के बाड़मेर जिले में भी प्रशासन ने मॉक ड्रिल की पूरी तैयारी कर ली है।

ये भी पढिए- 

INTERNATIONAL YOGA DAY 2025 
INTERNATIONAL YOGA DAY 2025

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक, इन फैसलों पर लगी मुहर

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular