ELON MUSK: अमेरिका के मशहूर अरबपति और टेस्ला-स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन में अपनी भूमिका से खुद को अलग कर लिया। मस्क ने यह जानकारी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर भारतीय समय के अनुसार सुबह 5:31 बजे दी। उन्होंने बताया कि उनकी विशेष सरकारी कर्मचारी (Special Government Employee) के तौर पर नियुक्ति की अवधि पूरी हो चुकी है, और इसी के साथ उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की सरकार से अपने रिश्ते खत्म कर लिए हैं।

ELON MUSK ने छोड़ा DOGE
मस्क ने अपने पोस्ट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देते हुए लिखा कि उन्होंने सरकारी खर्च को कम करने के मकसद से शुरू किए गए DOGE यानी ‘डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी’ में एक अहम भूमिका निभाई थी। इस विभाग का उद्देश्य सरकारी कामकाज को ज्यादा कुशल बनाना और फिजूलखर्ची पर रोक लगाना था। उन्होंने लिखा कि “DOGE मिशन समय के साथ और मजबूत होगा क्योंकि यह सरकार भर में एक जीवनशैली बन जाएगा।”

हालांकि मस्क ने इस फैसले के पीछे की वजह साफ तौर पर नहीं बताई, लेकिन कुछ एक्स पोस्ट्स और रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उन्होंने ट्रंप के एक नए बड़े खर्चीले विधेयक की आलोचना की थी, जिसे उन्होंने फिजूलखर्च बताया था। इस बिल को लेकर उनकी असहमति के चलते माना जा रहा है कि उन्होंने सरकार से दूरी बना ली है। डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क को सरकारी कामकाज में सुधार लाने के उद्देश्य से DOGE कार्यक्रम में सलाहकार बनाया था। इस पहल में मस्क के साथ विवेक रामास्वामी भी शामिल थे। एलन मस्क के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

कल पाकिस्तान से सटे चार राज्यों में मॉक ड्रिल, नागरिकों को दिए जा रहे जरूरी निर्देश
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

