नैनीताल के गेठिया क्षेत्र में जंगल में सड़ा-गला शव मिला, इलाके में हड़कंप

0
488
Body Found In Nainital Forest
Body Found In Nainital Forest

DEVBHOOMI NEWS DESK: नैनीताल जिले में हल्द्वानी-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर गेठिया क्षेत्र के जंगल में आज यानि मंगलवार को एक अज्ञात सड़ा-गला शव (Body Found In Nainital Forest) मिला है। शव बेहद सड़ी-गली अवस्था में है। मृतक का चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा है। आज सुबह जानवरों के लिए घास लेने गई महिलाओं ने शव देखा, जिसके बाद घटना की सूचना ज्योलिकोट पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Body Found In Nainital Forest
Body Found In Nainital Forest

Body Found In Nainital Forest: 15-20 दिन पहले हुई मौत 

बता दें कि गेठिया-सैनिटोरियम से करीब एक-डेढ़ किमी की दूरी पर नीचे जंगल में सड़ी गली अवस्था में शव मिला है। शव ठंडे-धूप रहित स्थान पर पड़ा मिला है। शुरुआती अनुमान के अनुसार मृतक की उम्र 35- 40 साल के आस पास है। पुलिस के अनुसार मृत्यु करीब 15-20 दिन या इससे भी पहले हुई हो सकती है। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढिए-

KASHIPUR SERVANT ATTACKED CHILD
KASHIPUR SERVANT ATTACKED CHILD

काशीपुर में नौकर की खौफनाक करतूत,13 महीने के बच्चे के साथ की दरिंदगी

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज