औली में पर्यटन बढ़ाने के लिए धामी सरकार उठाने जा रही ये कदम-

0
155
AULI LATEST NEWS
AULI LATEST NEWS

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:चमोली जिले में विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन औली का विकास अब नए तरीके से होने जा रहा है।(AULI LATEST NEWS) उत्तराखंड कैबिनेट औली विकास प्राधिकरण का गठन करने जा रही है। ये प्राधिकरण मास्टर प्लान के अनुसार औली को स्कीइंग के विश्व स्तरीय हब के रूप में विकसित करेगा।

बता दें कि औली में लगभग 1300 मीटर लंबा और 40 मीटर चौड़ा स्कीइंग स्लोप है। ये स्लोप देश ही नहीं, दुनिया  के भी सर्वश्रेष्ठ स्लोप में गिना जाता है।(AULI LATEST NEWS) सीजन में बर्फबारी कम होने की स्थिति में यहाँ पर कृत्रिम बर्फ बनाने की मशीनें भी लगाई गई हैं। औली में एक 25 हजार किलोलीटर क्षमता वाली कृत्रिम झील भी है।

AULI LATEST NEWS
AULI LATEST NEWS

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग स्पर्धाएं औली में हो चुकी हैं। जिसके दौरान खिलाड़ियों को फिनिशिंग प्वाइंट से स्टार्ट प्वाइंट तक ले जाने के लिए चेयर लिफ्ट की भी सुविधा उपलब्ध है। (AULI LATEST NEWS) न केवल स्कीइंग के लिए, बल्कि पर्यटकों के लिए भी औली आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

AULI LATEST NEWS:औली विकास प्राधिकरण का होगा गठन

औली की पर्यटन स्थल के रूप में विश्व प्रसिद्धि और महत्वता देखते हुए सरकार ने औली के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। इस मास्टर प्लान के अनुसार ही औली को विकसित करने और सँवारने का काम किया जाएगा। (AULI LATEST NEWS) इसके लिए औली विकास प्राधिकरण के गठन को स्वीकृति दे दी गई है। औली को स्कीइंग हब के रूप में विकसित करने का जिम्मा प्राधिकरण को दिया जाएगा। इस प्राधिकरण के अध्यक्ष चमोली के जिलाधिकारी होंगे।  साथ ही जिला पर्यटन विकास अधिकारी सदस्य सचिव होंगे।

ये भी पढ़ें-

IAF LATEST NEWS
IAF LATEST NEWS

भारतीय वायुसेना को मलेंगे C- 295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, जानिए क्या है इनकी खासियत

 

ओली को गोरसों बुगयाल को जोड़ा जाएगा रोपवे से

औली से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गोरसों बुग्याल में साल में अधिकतर समय बर्फ रहती है। इस योजना के तहत गोरसों का भी विकास किया जाएगा। ताकि यहां पर भी स्कीइंग, आइस स्केटिंग जैसे खेल हो सकें।(AULI LATEST NEWS) ओली से गोरसों तक रोपवे का निर्माण भी कराया जाएगा। औली में कई बार कम बर्फबारी की वजह से खेल प्रतियोगिताएं नहीं हो पाती हैं लेकिन गोरसों में प्रतियोगिताएं सालभर हो सकेंगी।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज