8000 करोड़ की आपदा प्रबंधन योजना पर होगा काम, अमित शाह ने कर दी ये घोषणा

0
216
AMIT SHAH DISASTER RELIEF

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को आपदा प्रबंधन के लिए 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की तीन(AMIT SHAH DISASTER RELIEF) महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की। विज्ञान भवन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन विभागों की बैठक की अध्यक्षता शाह ने की थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 8,000 करोड़ रुपये की आपदा प्रबंधन योजनाओं का ऐलान किया है, जिनमें तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर बजट खर्च होगा योजनाओं की जानकारी देते हुए, शाह ने कहा कि राज्यों में आधुनिक सेवाओं और उनके विस्तार पर 5000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

2500 करोड़ रुपये मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद और पुणे में बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा, 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राष्ट्रीय भूस्खलन(AMIT SHAH DISASTER RELIEF) जोखिम शमन योजना में 825 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-

SRINAGAR ROAD ACCIDENT

श्रीनगर खिरसू मार्ग पर सड़क हादसा, एक की मौत 3 घायल

AMIT SHAH DISASTER RELIEF:हर तरह की आपदा के लिए रहना होगा तैयार

शाह ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन मंत्रियों की बैठक में कहा कि पिछले नौ साल में केंद्र सरकार ने इस क्षेत्र में बहुत कुछ हासिल किया है। शाह ने कहा कि हमने बहुत कुछ हासिल किया है और कोई इससे इनकार नहीं कर सकता। लेकिन आपदाओं ने अपना रूप बदल लिया है, इसलिए हम सिर्फ इतने से संतुष्ट नहीं रह सकते। उनकी गति बढ़ी है। हमें विस्तृत योजना बनानी होगी। अब कुछ नए क्षेत्रों में भी आपदाएं फैल रही हैं। (AMIT SHAH DISASTER RELIEF)इन सभी के लिए हमें खुद को तैयार करना होगा। शाह ने कहा कि राज्यों में परमाणु ऊर्जा केंद्रों की स्थापना के लिए कड़े आपातकालीन नियम बनाए गए हैं।