रोहित शर्मा की जगह टीम इंडिया में शामिल हुए Dehradun के अभिमन्यु 

0
548
abhimanyu easwaran latest news

Uttarakhand Devbhoomi Desk: इस समय उत्तराखंड के लिए गौरव का पल है। बता दें कि देहरादून के 27 वर्षीय धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को टीम इंडिया में जगह मिल गई है। जी हाँ उन्हें चोटिल रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किया (abhimanyu easwaran latest news) गया है। भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिलने से उत्तराखंड में खुशी की लहर है। बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनका टीम इंडिया में चयन हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभिमन्यु कप्तान केएल राहुल के साथ बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में पारी की शुरुआत करते दिखेंगे।

यह भी पढ़ें:
Bill Lao Inam Pao Lucky Draw
‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना के पहले लकी ड्रॉ की हुई घोषणा

abhimanyu easwaran latest news: ये मैच भी खेल चुके हैं अभिमन्यु

आपको बता दें कि अभिमन्यु ईश्वरन बल्लेबाजी के अलावा लेग ब्रेक गेंदबाजी (abhimanyu easwaran latest news) भी करते हैं। वहीं उन्होंने बंगाल, इंडिया अंडर-19, इंडिया ब्लू, इंडिया-ए, इंडिया-बी, रेस्ट ऑफ इंडिया, बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के लिए भी मैच खेला है। उनके करियर की बात करें तो अभिमन्यु ने फर्स्ट क्लास करियर के 78 मैचों में 5577 रन बनाए हैं। इस दौरान अभिमन्यु ईश्वरन का औसत 54.3 जबकि स्ट्राइक रेट 51.5 रहा है। हालांकि, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अभिमन्यु ईश्वरन इंटरनेशनल लेवल पर कितना प्रभावित कर पाते हैं।

यह भी पढ़ें:
Baba Vanga
क्या 2023 में खत्म हो जाएगी दुनिया? 2023 की भविष्यवाणी

वहीं भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी और इस सीरीज में टीम के कप्तान रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल होंगे।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com