HomeCareerएयरपोर्ट में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, इन 227 पदों पर हो...

एयरपोर्ट में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, इन 227 पदों पर हो रही है भर्ती

AAICLAS RECRUITMENT 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सहयोगी कंपनी AAI कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड अलाइड सर्विस कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) ने सिक्योरिटी स्क्रीनर के 227 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार aaiclas.aero वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया उन युवाओं के लिए खास है जो एयरपोर्ट और एविएशन क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

AAICLAS RECRUITMENT 2025
AAICLAS RECRUITMENT 2025

AAICLAS RECRUITMENT 2025 के लिए योग्यता, आवेदन शुल्क और वेतन

एएआईसीएलएएस की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ग्रेजुएशन में न्यूनतम 60% अंक होना अनिवार्य है जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 55% अंक आवश्यक हैं। आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तय की गई है, हालांकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

AAICLAS RECRUITMENT 2025
AAICLAS RECRUITMENT 2025

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹750 शुल्क रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं को ₹100 शुल्क देना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा और इसके बाद मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट की जांच होगी। चयन की अंतिम सूची इन्हीं आधारों पर तैयार की जाएगी।

AAICLAS RECRUITMENT 2025
AAICLAS RECRUITMENT 2025

जो उम्मीदवार चयनित होंगे, उन्हें पहले वर्ष में ₹30,000 प्रति माह वेतन मिलेगा। दूसरे वर्ष में यह बढ़कर ₹32,000 और तीसरे वर्ष में ₹34,000 प्रति माह हो जाएगा। यह वेतन संरचना अनुबंध की अवधि तक मान्य रहेगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर जाकर पूरी अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और सभी शर्तों को समझकर ही आवेदन करें।

ये भी पढिए-

SSC RECRUITMENT 2025
SSC RECRUITMENT 2025

SSC ने निकाली 2 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, 23 जून से पहले ऐसे कर सकते हैं आवेदन

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular