HomeCareerSSC ने निकाली 2 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, 23 जून...

SSC ने निकाली 2 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, 23 जून से पहले ऐसे कर सकते हैं आवेदन

SSC RECRUITMENT 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती देशभर के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है, जिसमें 10वीं, 12वीं और स्नातक स्तर की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। कुछ पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है, जबकि अन्य पदों के लिए 12वीं पास और कुछ पदों पर स्नातक डिग्री आवश्यक है।

SSC RECRUITMENT 2025
SSC RECRUITMENT 2025

SSC RECRUITMENT 2025: आयु सीमा और आवेदन शुल्क 

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। हालांकि सरकार के नियमों के अनुसार कुछ श्रेणियों को आयु में छूट भी दी गई है। सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष, आरक्षित वर्ग के पुरुषों को 5 वर्ष, सभी वर्गों की महिलाओं को 10 वर्ष और भूतपूर्व सैनिकों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 शुल्क देना होगा जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन पूरी तरह से नि:शुल्क है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना अनिवार्य होगा।

SSC RECRUITMENT 2025
SSC RECRUITMENT 2025

वेतन और चयन प्रक्रिया

पहले पांच वर्षों तक ₹26,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके बाद उनका वेतनमान ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह तक होगा। चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी और उसके बाद दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जो चार विषयों से होंगे: जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश लैंग्वेज। प्रत्येक विषय से 25 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा। इस प्रकार कुल परीक्षा 200 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि 60 मिनट रखी गई है। हर गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

SSC RECRUITMENT 2025
SSC RECRUITMENT 2025

जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले ssc.gov.in वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म भरकर मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। आवेदन पूरा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी होगा, ताकि भविष्य में किसी भी प्रक्रिया के लिए उसका उपयोग किया जा सके। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और दिशा-निर्देश SSC की वेबसाइट पर विस्तार से दिए गए हैं।

BANK OF BARODA RECRUITMENT
BANK OF BARODA RECRUITMENT
WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular