HomeLatest Newsउत्तराखंड में भारी बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट, IMD ने अगले...

उत्तराखंड में भारी बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट, IMD ने अगले 5 दिनों के लिए जारी की चेतावनी

RAIN ALERT UTTARAKHAND: IMD देहरादून द्वारा 13 जून 2025 को जारी ताज़ा चेतावनी में कहा गया है कि उत्तराखंड के कई ज़िलों में 13 जून से 17 जून 2025 तक भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।15 और 16 जून को नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ ज़िलों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जो सामान्य से काफी अधिक होगी। इन जिलों में अत्यधिक वर्षा के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ सकता है और निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति और दूरसंचार नेटवर्क भी बाधित हो सकते हैं।

RAIN ALERT UTTARAKHAND
RAIN ALERT UTTARAKHAND

RAIN ALERT UTTARAKHAND: बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर जैसे ज़िले ज़्यादा प्रभावित हो सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पहाड़ी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बहुत तीव्र बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी है, जिससे इन इलाकों में भूस्खलन, चट्टान खिसकने, सड़कें बंद होने और जलभराव जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।  विशेष रूप से संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और ज़रूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

RAIN ALERT UTTARAKHAND
RAIN ALERT UTTARAKHAND

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार 13 से 17 जून तक के बीच सभी ज़िलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। खासकर कुमाऊं मंडल और पर्वतीय जिलों में ज़्यादातर स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास रहेगा लेकिन इसके बाद तापमान सामान्य से नीचे जाने की उम्मीद है। मौसम विभाग की चेतावनी में कहा गया है कि गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती है।

RAIN ALERT UTTARAKHAND
RAIN ALERT UTTARAKHAND

किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों में कटाई के बाद की फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें और जलभराव से बचने के लिए उचित जल निकासी की व्यवस्था करें। पर्यटकों और यात्रियों को भी सलाह दी गई है कि पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें। बारिश के दौरान पेड़ के नीचे या खुले स्थानों पर शरण लेने से बचें। वाहन चालकों को भी यात्रा के दौरान सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। राज्य सरकार और ज़िला प्रशासन को इस दौरान तैयार रहने को कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय पर राहत और बचाव कार्य किया जा सके।

ये भी पढिए-

UTTARAKHAND WEATHER ALERT
UTTARAKHAND WEATHER ALERT

उत्तराखंड में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मैदान से पहाड़ों तक उमस ने किया बेहाल

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular