HomeLatest Newsउत्तराखंड में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मैदान से पहाड़ों तक उमस...

उत्तराखंड में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मैदान से पहाड़ों तक उमस ने किया बेहाल

HEATWAVE UTTARAKHAND: उत्तराखंड में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों तक तापमान सामान्य से कहीं अधिक दर्ज किया जा रहा है। चटख धूप, तेज गर्म हवाएं और उमस ने प्रदेशवासियों को परेशान कर रखा है। पिछले चार दिनों से मौसम का यह रुख लोगों के लिए चुनौती बना हुआ है। राजधानी देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
HEATWAVE UTTARAKHAND
HEATWAVE UTTARAKHAND

HEATWAVE UTTARAKHAND: मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का रिकॉर्ड स्तर

सोमवार को रुड़की में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। देहरादून में तापमान 38.7 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी हीटवेव का प्रभाव देखा गया। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके कारण रातें भी गर्म और उमस भरी हो गईं। हल्द्वानी में स्थिति और भी गंभीर रही, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(HEATWAVE UTTARAKHAND)
HEATWAVE UTTARAKHAND
HEATWAVE UTTARAKHAND
पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। नैनीताल में तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम के लिए असामान्य है। मुक्तेश्वर में 26.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। नैनीताल में सुबह हल्के बादलों के बाद दोपहर में तीखी धूप ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशान किया। उमस के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि 11 जून की दोपहर तक मौसम इसी तरह गर्म और उमस भरा रहेगा। हालांकि, उसी रात से मौसम में बदलाव की संभावना है।(HEATWAVE UTTARAKHAND)
HEATWAVE UTTARAKHAND
HEATWAVE UTTARAKHAND

बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, 12 जून से 14 जून के बीच उत्तराखंड के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 20 जून के आसपास मानसून के उत्तराखंड में प्रवेश करने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 12 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। चारधाम यात्रा मार्गों पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में 11 जून तक मौसम शुष्क बना रह सकता है।
PAURI MURDER CASE
PAURI MURDER CASE

सतपुली में पोकलैंड मशीन से हत्या का मामला, आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular