HomeLatest Newsजिंका लॉजिस्टिक्स IPO के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन, अब तक 32%...

जिंका लॉजिस्टिक्स IPO के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन, अब तक 32% बुकिंग

ZINKA LOGISTICS IPO आज, 18 नवंबर, को बंद हो रहा है। अब तक यह इश्यू कुल 32% सब्सक्राइब हुआ है। रिटेल कैटेगरी में 92%, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 25%, और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी में केवल 4% सब्सक्रिप्शन हुआ है। कंपनी का यह IPO कुल 1114.72 करोड़ रुपये का है, जिसमें 550 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके साथ ही, मौजूदा शेयरहोल्डर्स और प्रमोटर्स 2.16 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बिक्री कर रहे हैं। OFS की वैल्यू, अपर प्राइस बैंड के हिसाब से, लगभग 564.72 करोड़ रुपये है।

ZINKA LOGISTICS IPO
ZINKA LOGISTICS IPO

ZINKA LOGISTICS IPO के लिए करना होगा निवेश

जिंका लॉजिस्टिक्स ने IPO के लिए 259-273 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। रिटेल निवेशक न्यूनतम 1 लॉट यानी 54 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि अपर प्राइस बैंड 273 रुपये पर आवेदन किया जाता है, तो 1 लॉट के लिए 14,742 रुपये का निवेश करना होगा। अधिकतम 14 लॉट यानी 756 शेयरों के लिए आवेदन करने पर 206,388 रुपये निवेश करना होगा। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर 25 रुपये की विशेष छूट दी है। इस IPO में 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए, और 10% रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित है।

ZINKA LOGISTICS IPO
ZINKA LOGISTICS IPO

जिंका लॉजिस्टिक्स ट्रक ऑपरेटर्स के लिए भारत का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म

IPO के लिए एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड और IIFL सिक्योरिटीज लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं, जबकि केफिन टेक्नोलोजिज लिमिटेड रजिस्ट्रार के रूप में कार्यरत है। जिंका लॉजिस्टिक्स, जिसे ब्लैकबक के नाम से भी जाना जाता है, ट्रक ऑपरेटर्स के लिए भारत का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह डिजिटल पेमेंट्स, फ्लीट मैनेजमेंट, लोड मैचिंग और व्हीकल फाइनेंसिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध कराता है। 2015 में स्थापित इस कंपनी की टोलिंग सेगमेंट में 32.92% बाजार हिस्सेदारी है।

ये भी पढिए-

SWIGGY
SWIGGY SHARE

स्विगी के शेयर हुए स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट, इश्यू प्राइस से 7.69% की बढ़त

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular