यमुनोत्री हाइवे पर दर्दनाक हादसा, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

0
499
yamunotri accident
yamunotri accident

Yamunotri Accident: 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार

Yamunotri Accident: यमुनोत्री हाइवे में ब्रह्मखाल के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि ब्रह्मखाल के पास ही एक गांड़ी अनियंत्रित हो गई जिसके बाद कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया गया।

इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:
today chamoli news
चमोली में चार किशोरों की दर्दनाक मौत, नदी में डूबे या फिर मौत के पीछे है कोई और रहस्य

ये हादसा (Yamunotri Accident) उत्तरकाशी में हुआ जहां बताया जा रहा है कि गाड़ी उत्तरकाशी से बड़कोट की तरफ जा रही थी और इसी दौरान यमुनोत्री हाईवे (Yamunotri Accident) में ब्रह्मखाल के पास ही ये गाड़ी अनियंत्रित हो गई और 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई जिनमें 3 पुरुष थे और 2 महिलाएं थी। वहीं इनमें से एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिसे उत्तरकाशी (Yamunotri Accident) जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।  

ये भी पढ़ें:
badrinath dham news
बदरीनाथ धाम के कपाट आज किए जाएंगे बंद, इस बार ये होगा खास

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com