HomeLatest Newsविश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष समारोह, सीएम धामी ने पर्यावरण रक्षकों का...

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष समारोह, सीएम धामी ने पर्यावरण रक्षकों का किया सम्मान

WORLD ENVIRONMENT DAY 2025: देहरादून में मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने और संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ‘सुंदरलाल बहुगुणा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार–2025’ के तहत सरकारी श्रेणी में नगर निगम रुद्रपुर को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी ने प्राप्त किया।

WORLD ENVIRONMENT DAY 2025
WORLD ENVIRONMENT DAY 2025

WORLD ENVIRONMENT DAY 2025: पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं

वहीं गैर सरकारी श्रेणी में यह सम्मान विजय जड़धारी और प्रताप सिंह पोखरियाल को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा तैयार किए गए जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया और राज्य इको टूरिज्म कॉरपोरेशन द्वारा बनाए गए डिजिटल पोर्टल का भी लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित जनसमूह को ‘प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड’ की शपथ दिलाई और स्कूली बच्चों को कपड़े के थैले भेंट किए। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ या अन्य खास मौकों पर पौधरोपण करें और पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

WORLD ENVIRONMENT DAY 2025
WORLD ENVIRONMENT DAY 2025

मुख्यमंत्री ने वन विभाग को निर्देश दिया कि इस वर्ष प्रदेश के हर वन प्रभाग में कम से कम एक हजार फलदार पौधे लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि इससे जंगली जानवरों को प्राकृतिक आहार मिलेगा और मानव-वन्यजीव संघर्ष भी कम होगा। उन्होंने जनता और चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे जंगली जानवरों को नुकसानदायक वस्तुएं न खिलाएं और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील व्यवहार करें। कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन सहित शासन, पुलिस और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढिए-

BENGALURU STAMPEDE
BENGALURU STAMPEDE

बेंगलुरु भगदड़ मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट, अगली सुनवाई 10 जून को

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular