Woman Judge से छेड़छाड़, आरोपी वकील पर केस दर्ज

0
537
hamirpur-Woman-Judge-696x392

हमीरपुर में महिला जज ने एक वकील पर लगाया छेड़खानी का आरोप

UP: बताते चलें कि एक सिविल Woman Judge ने अपने यहां एक वकील मोहम्मद हारून पर छेड़छाड़ और भद्दे कमेंट पास करने का आरोप लगाया है. सिविल जज ने इस जिला न्यायालय के वकील हारून पर छेड़छाड़ के बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं.

hamirpur up
hamirpur

महिला जज को वकील लम्बे समय से कर रहा था परेशान

बताया जा रहा है कि एक लम्बे अरसे से ये वकील Woman Judge को परेशान कर रहा था। जब जज  के सब्र का बाँध टूट गया तब उसने वकील के खिलाफ केस दर्ज कराया है. जज ने बताया कि इवनिंग वाक के समय एक वकील जिसका नाम हारून है वो लगातार उनका पीछा करने लगा और उसका हौसला इतना बढ़ गया कि वो महिला जज पर भद्दे भद्दे कमेंट करने लगा। अब इससे आजिज आकर जज ने तहरीर दी जिसके बिनाह पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है.

Woman Judge

छेड़छाड़ का आरोप

सिविल जज ने अपने तहरीर में छेड़छाड़ के साथ वाक के दौरान भद्दे कमेंट पास करने का आरोप लगाया है। आगे Woman Judge ने वकील हारून पर सीधा आरोप लगाया है की वो उनसे कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था।
UP के हमीरपुर जनपद न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर तैनात Woman Judge ने मुख्यालय निवासी वकील हारून पर शहर के एक पार्क में टहलने के दौरान उनके कपड़ों को लेकर गंदे कमेंट और छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है

Judge up

पुलिस ने केस दर्ज किया

सिविल Woman Judge की तहरीर पर और केस की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वकील मोहम्मद हारून के खिलाफ धारा 354 (सी) और 35 (डी )में केस दर्ज किया है. आज जब समाज इतना तरक्की कर चुका है, ऐसे में इस तरह की घटना बड़ा ही निराश करती है कि आखिर हमारी सोच इतनी संकीर्ण क्यों हो गयी है और हम अपनी सीमाओं के परे जाकर एक नारी का अपमान करते हैं. ये वही भारत वर्ष है जहाँ नारी को पूजा जाता है। ऐसे कुत्सित मानसिकता का हम विरोध करते हैं और उम्मीद करते हैं की लोगों की सोच में बदलाव आएगा।

यह भी पढ़ें: UTTARAKHAND में Heavy Rain ने मचाई तबाही: 4 की मौत, 1 ही परिवार के 7 दबे, 15 लापता

यह भी पढ़ें: विपरीत परिस्थितियों में ड्यूटी पर तैनान पुलिस के जवान ने कही ऐसी बात की बन गए सबके लिए प्रेरणा

Woman Judge से छेड़छाड़, आरोपी वकील पर केस दर्ज