Viral Video : इंदौर में रहने वाली एक युवती को अर्धनग्न कपड़े पहनकर मशहूर होने की कोशिश महंगी पड़ गई। हिंदू संगठनों ने उसके खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद, अब युवती ने एक और वीडियो जारी कर अपने किए पर पछतावा जताते हुए सभी से माफी मांगी और स्वीकार किया कि उसने गलती की है और दोबारा ऐसा काम नहीं करेगी। लोगों के विरोध और नाराजगी के बीच, युवती ने वीडियो में आत्महत्या की धमकी भी दी। हालांकि, कहा जा रहा है कि उसने यह धमकी केवल इसलिए दी ताकि लोग उसे ट्रोल करना बंद कर दें।
देखें Viral Video : https://x.com/i/status/1839146315126640864
दरअसल, युवती ने इंदौर के 56 दुकान और विजय नगर चौपाटी पर ब्रा और नेकर पहनकर चलते हुए एक (Viral Video) वीडियो बनाया और उसे “पब्लिक रिएक्शन” के शीर्षक के साथ अपने अकाउंट पर अपलोड कर दिया। सार्वजनिक जगह पर इस तरह के अशालीन कपड़े पहनने पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद, मंगलवार शाम को युवती ने एक और (indore girl viral video) वीडियो जारी कर कहा कि वह इसलिए खबरों में है क्योंकि लोगों को व्यूज चाहिए।

देखें माफी Video : https://x.com/i/status/1839146315126640864
उसे इससे कोई परेशानी नहीं है। जिसे भी उसकी (Viral Video) वीडियो से आपत्ति है, वे उससे उसके घर आकर मिल सकते हैं। इसके साथ ही उसने अपना पता भी बताया। बुधवार को फिर से वीडियो जारी कर युवती ने माफी मांगी और दोबारा ऐसा काम न करने का वादा किया।
Viral Video : पुलिस का क्या कहना है
पुलिस का कहना है कि कुछ हिंदू संगठनों ने एक लड़की का अश्लील (Viral Video) वीडियो वायरल होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि वे पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और उस लड़की के घर का भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Viral Video : लड़की ने वीडियो बनाकर क्या बताया
लड़की ने लोगों के कमेंट्स के बाद एक और (Viral Video) वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में उसने कहा, “मैं मानती हूं कि वो कपड़े नॉर्मल नहीं थे, लेकिन ऐसे कपड़े बहुत सी लड़कियां पहनती हैं। मैंने कुछ अलग या एक्स्ट्रा नहीं किया है। मैं जैसी दिखती हूं, वैसा ही वीडियो अपलोड कर दिया। मुझे लगता है कि मैं सौ-दो सौ चैनलों पर और आऊंगी और एक हफ्ते तक ट्रेंडिंग में बनी रहूंगी। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।”
उसने आगे कहा, “जिसका भी कोई फैमिली मेंबर या रिश्तेदार है जिसने पुलिस में शिकायत की है, वो पुलिस को मेरा एड्रेस बता दे। वे मुझसे आकर मिल सकते हैं।”
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

