HomeLatest Newsविजय दिवस पर सीएम धामी ने सैनिकों को दी सौगात: सैनिक कल्याण...

विजय दिवस पर सीएम धामी ने सैनिकों को दी सौगात: सैनिक कल्याण कार्यालयों को मिलेंगे वाहन, शहीदों के परिजनों का किया सम्मान

VIJAY DIWAS DEHRADUN 2025: देहरादून के गांधी पार्क में आज विजय दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। उन्होंने वहां स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर 1971 के युद्ध में जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 1971 के युद्ध में शामिल रहे सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित भी किया। 

VIJAY DIWAS DEHRADUN 2025
VIJAY DIWAS DEHRADUN 2025

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सैनिक कल्याण विभाग के कामकाज को लेकर एक घोषणा की। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण निदेशालय के साथ-साथ डीडीहाट, हरबर्टपुर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों को सरकारी वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस निर्णय का उद्देश्य इन कार्यालयों के कार्यों में गति लाना है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से जुड़े तथ्यों को रखा। उन्होंने बताया कि उस युद्ध में पाकिस्तान के करीब 93 हजार सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। उन्होंने जानकारी दी कि इस युद्ध में उत्तराखंड के 248 सैनिकों की मृत्यु हुई थी। साथ ही प्रदेश के 74 सैनिकों को वीरता पदकों से सम्मानित किया गया था। 

VIJAY DIWAS DEHRADUN 2025
VIJAY DIWAS DEHRADUN 2025

VIJAY DIWAS DEHRADUN 2025: अनुदान राशि और सुविधाओं में बढ़ोतरी के आंकड़े

राज्य सरकार द्वारा सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए लिए गए निर्णयों की जानकारी भी साझा की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि शहीदों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई है। इसके अलावा वीरता पुरस्कारों की राशि में भी संशोधन किया गया है। परमवीर चक्र विजेता के लिए राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1.50 करोड़ रुपये, अशोक चक्र के लिए 30 लाख से 50 लाख रुपये, महावीर चक्र और कीर्ति चक्र के लिए 20 लाख से 35 लाख रुपये तथा वीर चक्र और शौर्य चक्र के लिए 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये की गई है।

VIJAY DIWAS DEHRADUN 2025
VIJAY DIWAS DEHRADUN 2025

नौकरी और स्टाम्प ड्यूटी में छूट के प्रावधान

सरकार द्वारा शहीदों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित करने का प्रावधान किया गया है। नौकरी के लिए आवेदन करने की समय सीमा को 2 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष कर दिया गया है। इसके अलावा वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था है। सेवारत और पूर्व सैनिकों को 25 लाख रुपये तक की संपत्ति खरीदने पर स्टाम्प ड्यूटी में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। देहरादून के गुनियाल गांव में सैन्य धाम का निर्माण कार्य भी चल रहा है।

ये भी पढ़िए-

INDIAN NAVY DSC A20 COMMISSION
INDIAN NAVY DSC A20 COMMISSION

भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा: पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट ‘डीएससी ए20’ कोच्चि में हुआ कमीशन

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular