उत्तराखंड में भारी बारिश, चमोली में कई सड़कें बंद, यहाँ बिजली गिरने से 30 बकरियों की मौत

UTTARAKHAND HEAVY RAINFALL

UTTARAKHAND HEAVY RAINFALL: बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बीते रविवार को चमोली जिले में कई नदी-नाले उफान पर आ गए। यहाँ कर्णप्रयाग नगर पालिका के सिमली क्षेत्र में भी बारिश ने भारी तबाही मचाई। यहां जोसा और टोटा गदेरे उफान पर आ गए, जिससे रात्रि के ढाई बजे अचानक गदेरों के उफान के चलते यहां कई मकान मलबे में दब गए। इस दौरान जान बचाने के लिए लोग अपने घरों से बाहर भागे। कई वाहन भी मलबे में दब गए हैं।

UTTARAKHAND HEAVY RAINFALL
UTTARAKHAND HEAVY RAINFALL

वहीं कर्णप्रयाग के सुभाषनगर में एक विशाल पेड़ गिरने से नैनीताल हाईवे बंद हो गया। सुबह साढ़े सात बजे हाईवे को फिर से खोला गया। इसके अलावा सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग सुनला और थराली-ग्वालदम तिराहे पर चट्टान टूटने और मलबा गिरने के कारण बंद है। थराली-देवाल मोटर मार्ग नंदकेसरी में भी अवरुद्ध है। सोल पट्टी में थराली-डूंगरी मोटर मार्ग चार स्थानों पर भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण बंद हो गया है।

ये भी पढिए-

LOCAL BODY ELECTIONS IN UTTARAKHAND
LOCAL BODY ELECTIONS IN UTTARAKHAND

उत्तराखंड में फिर टले निकाय चुनाव, जानिए क्या हैं कारण?

UTTARAKHAND HEAVY RAINFALL: उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली गिरने से 30 बकरियों की मौत

उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र के जंगलों में आकाशीय बिजली गिरने से 30 बकरियों की मौत हो गई। फिलहाल बकरी पालकों ने इस घटना की सूचना जिला प्रशासन को दे दी है। प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर जांच करेंगे। साथ ही पीड़ितों ने जिला प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग भी की है।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज