HomeLatest Newsखत्म होगी रेल यात्रियों की परेशानी, मुरादाबाद रेल मंडल में 26 ट्रेनों...

खत्म होगी रेल यात्रियों की परेशानी, मुरादाबाद रेल मंडल में 26 ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू

MORADABAD RAILWAY NEWS: मुरादाबाद रेल मंडल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सर्दियों में घने कोहरे के कारण पिछले तीन महीनों से बंद पड़ी 26 ट्रेनों का संचालन रविवार, 1 मार्च से दोबारा शुरू कर दिया गया है। रेलवे ने सुरक्षा कारणों से 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक इन ट्रेनों को स्थगित रखा था। अब मौसम साफ होने के साथ ही लंबी दूरी की इन प्रमुख ट्रेनों के पटरी पर लौटने से मुसाफिरों की राह आसान हो गई है।

MORADABAD RAILWAY NEWS
MORADABAD RAILWAY NEWS

MORADABAD RAILWAY NEWS: कोहरे के कारण बंद था परिचालन

सर्दियों के मौसम में विजिबिलिटी कम होने के कारण होने वाले रेल हादसों को रोकने के लिए रेलवे ने मुरादाबाद मंडल की 26 ट्रेनों का संचालन पूरी तरह रोक दिया था। इसके साथ ही लगभग एक दर्जन ऐसी ट्रेनें भी थीं, जिनके फेरे (टिप्स) घटा दिए गए थे। अब इन सभी ट्रेनों को उनके पुराने और सामान्य शेड्यूल पर बहाल कर दिया गया है। इससे न केवल मुरादाबाद बल्कि रुड़की और आसपास के अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली है।

MORADABAD RAILWAY NEWS
MORADABAD RAILWAY NEWS

यात्रियों की परेशानी होगी खत्म

पिछले तीन महीनों से ट्रेनों के रद्द होने और फेरे कम होने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री सबसे अधिक प्रभावित थे। वैकल्पिक ट्रेनों में भीड़ बढ़ने और टिकट मिलने में हो रही दिक्कतों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।  मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों ने बताया कि सर्दियों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए परिचालन को सीमित किया गया था। उन्होंने पुष्टि की कि 28 फरवरी तक की पाबंदी समाप्त होने के बाद अब सभी 26 ट्रेनों और फेरे घटाई गई ट्रेनों का नियमित संचालन पटरी पर वापस लौट आया है।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND HOLI
UTTARAKHAND HOLI

हो..होरी ऐगे……! मन मोह लेते हैं उत्तराखंड में मनाए जाने वाले होली के ये पारंपरिक महोत्सव

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular