HomeLatest Newsक्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, ग्रेटर नोएडा के...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस

RINKU SINGH: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4:36 बजे निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास अलीगढ़ लाया गया है, जहां आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पिता के निधन की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह टी-20 विश्व कप छोड़कर अपने घर पहुँच गए हैं।

RINKU SINGH
RINKU SINGH

RINKU SINGH के संघर्षों की नींव थे पिता

अलीगढ़ में एक गैस एजेंसी में हॉकर के रूप में काम करने वाले खानचंद सिंह ने अभावों के बावजूद कभी रिंकू के सपनों को टूटने नहीं दिया। रिंकू 5 भाइयों और एक बहन के परिवार में तीसरे नंबर के हैं। पिता ने गैस एजेंसी द्वारा दिए गए दो कमरों के मकान में पूरे परिवार का गुजारा किया, लेकिन रिंकू के लिए खेल का सामान जुटाने में कभी कमी नहीं आने दी। रिंकू ने अपने साक्षात्कारों में बताया था कि पिता खुद सिलेंडर ढोते रहे लेकिन उन्होंने रिंकू पर कभी जिम्मेदारी का बोझ नहीं आने दिया ताकि वह केवल अपने खेल पर ध्यान दे सके।

RINKU SINGH
RINKU SINGH

रिंकू के सबसे बड़े समर्थक

आईपीएल 2023 में जब रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर इतिहास रचा था, तब खानचंद सिंह की आँखों में खुशी के आँसू थे। रिंकू की मंगेतर और मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज के परिवार ने भी इस दुखद घड़ी में शोक व्यक्त किया है। प्रिया सरोज पिछले कई दिनों से रिंकू के परिवार के साथ अस्पताल में ही थीं। रिंकू सिंह के कोच मसूद जफर अमीनी और अर्जुन सिंह फकीरा ने खानचंद सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

ये भी पढ़िए-

 IND vs PAK T20 WORLD CUP
IND vs PAK T20 WORLD CUP

T20 WORLD CUP में बढ़ी भारत की मुश्किलें, सेमीफाइनल के लिए अब ‘करो या मरो’ की स्थिति

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular